फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plantation will be done on 6750 bigha land that has been freed from possession

कब्जा मुक्त कराई गई 6750 बीघा भूमि पर होगा पौधरोपण

Tue, 10 May 2022 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Plantation will be done on 6750 bigha land that has been freed from possession
कासगंज में पटियाली के नादरमई खाम में कब्जा मुक्त की गई जमीन में सुरक्षा खाई खोदती जेसीबी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला प्रशासन ने पांच दिन पूर्व पशुपालन एवं वन विभाग की 6750 बीघा भूमि अवैध कब्जा मुक्त कराई थी। इस भूमि पर अवैध कब्जे थे। अवैध कब्जे करके लोगों ने निर्माण भी कर रखे थे और भूमि पर खेती कर रहे थे। अब जिला प्रशासन ने कब्जा मुक्त भूमि पर पौधरोपण, गो आश्रय स्थल, चारागाह व अमृत सरोवर बनाने की योजना पर काम शुरू किया है। इसके लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

पचलाना में पशुपालन विभाग की 1150 बीघ भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था। इस भूमि पर प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड भी स्थापित कर दिए हैं। जिससे लोग भूमि पर अवैध कब्जा न करें। लोगों को मुनादि करके भी इस बात की चेतावनी दी गई है। यह भूमि पशुपालन विभाग की है। इस भूमि पर गो आश्रयस्थल, चारागाह आदि बनाना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त पटियाली क्षेत्र के गांव नरदौली खाम में 5750 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। यह जमीन वन विभाग की है। यहां भी पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा चारागाह बनाकर गो आश्रय स्थल में रहने वाले गोवंशों के लिए चारा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिससे गोवंशों के समक्ष चारे की समस्या न हो। पटियाली की भूमि पर तीनों ओर सुरक्षा के लिए खाई बनाने के लिए खोदाई की जा रही है। वन विभाग इस कार्य को करा रहा है। 12 किलोमीटर लंबी खाई तैयार हो रही है। इस भूमि के 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधरोपण करके वन विकसित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्य वन विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं ग्राम्य विकास अधिकारी भूमि के संबंध में प्रस्ताव बना रहे हैं। आगामी 3-4 दिनों में यह प्रस्ताव तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed