फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plan your outing thoughtfully

Agra News: सोच समझ कर बनाएं बाहर घूमने जाने का प्लान

Sat, 04 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Plan your outing thoughtfully
कासगंज। यदि कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो वाहनों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि 7 मई के मतदान में 312 निजी बड़ी और छोटी बसों का अधिग्रहण किया गया। 523 बड़े छोटे वाहनों को अधिग्रहण किया गया। जबकि दो रोडवेज की बसें चुनाव ड्यूटी में हैं।
विज्ञापन

बड़े वाहनों में 312 में से जनपद में केवल 188 बसें व मिनी बसें पंजीकृत हैं। इन सभी को अधिग्रहीत कर लिया गया है। जिससे लोकल मार्गों पर जाने वाली निजी बसें आगामी तीन दिनों तक मार्गों पर नहीं मिलेंगी। इन बसों के स्वामियों को 5 मई तक गल्ला मंडी अमांपुर रोड पर जमा करने के लिए एआरटीओ ने नोटिस भेजे हैं। रविवार से ही निजी बसें मार्गों से हट जाएंगी। इसके अतिरिक्त 523 छोटे वाहन अधिग्रहीत किए, जिनमें डग्गेमारी करने वाली वैन भी शामिल हैं। दो बसें रोडवेज की लगातार ड्यूटी पर लग रही हैं। जिसके चलते वाहनों की कमी की किल्लत की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ रामप्रकाश ने बताया कि चुनाव की ड्यूटी के लिए 188 बसें, 523 छोटे वाहन कार आदि को अधिग्रहीत किया गया है। जो रविवार 5 बजे तक गल्ला मंडी पर जमा करा दिए जाएंगे। जनपद में 124 बसें कम पड़ रहीं थी, जिनकी अलीगढ़ से पूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस संचालन प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा कि जो भी बसें उनका संचालन फेरे बढ़ाते हुए किया जाएगा। यात्रियों को दिक्कतें नहीं होंगी। यदि लोकल मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो दूसरे मार्गों से बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed