फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pizza party in a hotel disgusting thing happened with a 14 year old girl

UP: होटल में पिज्जा पार्टी...14 साल की लड़की के साथ हुआ घिनौना काम, तीन घंटे रही बंधक; आपबीती सुनाते रो पड़ी

Sat, 18 Jan 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 09:28 AM IST
सार

आगरा के एक होटल में किशोरी के साथ गंदा काम हुआ। उसे पिज्जा पार्टी के बहाने होटल में ले जाया गया। यहां उसे तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ दरिंदगी की गई। 
 

विज्ञापन
Pizza party in a hotel disgusting thing happened with a 14 year old girl
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के ताजनगरी फेज-दो स्थित होटल ड्रैजल में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोरी को पिज्जा पार्टी के बहाने ले जाकर एक कैब चालक ने दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर के पास छोड़कर चला गया। होटल को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


किशोरी बुधवार शाम 4 बजे लापता हो गई थी। वह रात में घर पहुंची। मगर, वो डरी हुई थी। इस पर परिजन घबरा गए। उससे जानकारी ली। कई घंटे बाद किशोरी ने आपबीती बताई। बताया कि एकता चौकी क्षेत्र का कैब चालक सौरव सिंह उसे रास्ते में मिला था। पिज्जा खिलाने के बहाने ताजनगरी फेज-दो स्थित होटल ड्रैजल में ले गया। 
विज्ञापन


कमरे में ले जाकर धमकी देकर दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह उसे काॅलोनी के पास छोड़कर भाग गया। परिजन ने थाना ताजगंज पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस पीड़िता को लेकर होटल आई। इस पर घटना की पुष्टि हो गई। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed