फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pits in the way of devotees

शिव भक्तों की राह में गड्ढे ही गड्ढे

Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pits in the way of devotees
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
भगवान शंकर का प्रिय श्रावण मास आज (बुधवार) से प्रारंभ हो रहा है। हर सोमवार को शहर के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिरों में भव्य मेलों का आयोजन तो होगा ही, महीने भर शिवालयों में आस्था सैलाब उमड़ेगा। दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव के मेले में शहर की परिक्रमा होगी। लेकिन सड़कों में हो रहे गड्ढे परिक्रमार्थियों की कड़ी परीक्षा लेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास के हालात और बल्केश्वर परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया। राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव का मेला 25 जुलाई को होगा, लेकिन नगर निगम ने वहां अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है। चारों को गंदगी, अतिक्रमण की भरमार है। बरसात की वजह से सड़काेें पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

एक अगस्त को बल्केश्वर महादेव का मेला है। रविवार को शिव भक्त नंगे पैर शहर की परिक्रमा करेंगे। मंदिर के आसपास के हालात नारकीय हो गए हैं। वहां कई फुट गहरे गड्ढे हैं। परिक्रमा मार्ग क्या पूरी बल्केश्वर कालोनी, कमला नगर का बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज, रुई की मंडी रोड, केदार नगर, अवधपुरी, सिकंदरा रोड, कैलाश मंदिर मार्ग भी जर्जर हो गया है। रोड की गिट्टियां उखड़ गईं और गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह कैलाश महादेव मार्ग और पृथ्वीनाथ महादेव का मार्ग का बुरा हाल है।

अंधेरे में रहेगी हादसों की आशंका
बंद स्ट्रीट लाइटें ज्यादा मुसीबत बढ़ाएंगी। शहर की 40 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बुझी पड़ी हैं। अंधेरा होने पर इन गड्ढों में गिरकर परिक्रमार्थी घायल भी हो सकते हैं। भक्ताें को जंगल के बीच से भी गुजरना पड़ता है। वहां अंधेरा खतरनाक हो सकता है।

राजेश्वर मंदिर पर किया प्रदर्शन
गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही के विरोध में राजेश्वर मंदिर के पास प्रदर्शन किया। प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र जयपुरिया ने बताया कि 25 जुलाई को यहां मेला लगेगा। खंभों में करंट आ रहा। अतिक्रमण की भरमार है। सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। गंदगी के ढेर लगे हैं। प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। प्रदर्शन में बंटी ठाकुर, पीयुष अग्रवाल, एसपी राजपूत, तपेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।

कब कहां मेला
25 जुलाई: राजेश्वर महादेव मेला
01 अगस्त: बल्केश्वर महादेव मेला
08 अगस्त: कैलाश महादेव मेला
15 अगस्त: पृथ्वीनाथ महादेव मेला

बरसात और जलभराव से सड़कें जर्जर हो गई हैं। पैच वर्क कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि मंदिरों में जाने वाले भक्तों को परेशानी न हो। स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कराई जा रही हैं।
इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed