फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pitru Paksha 2021 Brahmins performed shradh at Yamuna Ghat in Vrindavan

पितृ पक्ष 2021: वृंदावन में यमुना के केसी घाट पर ब्राह्मणों ने किया तर्पण, बताया श्राद्ध का महत्व

Mon, 20 Sep 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

पितृ पक्ष सोमवार से शुरू हो गए हैं। अपने पितरों के प्रति श्राद्ध करने से दीर्घायु के साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार श्राद्ध कर्म अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या यानी छह अक्टूबर तक तिथि के अनुसार करने चाहिए। वृंदावन में पहले दिन ब्राह्मण महासभा की ओर से तर्पण कार्यक्रम किया गया। 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2021 Brahmins performed shradh at Yamuna Ghat in Vrindavan
यमुना घाट पर श्राद्ध कर्म करते ब्राह्मण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में ब्राह्मण महासभा की ओर से सोमवार को पितृ पक्ष शुरू होने पर यमुना किनारे केसी घाट पर तर्पण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विप्रों ने अपने पितरों को जल अर्पण किया। महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अश्विन मास में कृष्ण पक्ष के 15 दिन पितृपक्ष पक्ष के नाम से विख्यात है। इन 15 दिनों में लोग अपने पितरों को जल देते हैं तथा उनकी मृत्यु तिथि पर श्राद्ध करते हैं। 

विज्ञापन


महासभआ के अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि श्राद्ध के लिए सबसे पवित्र स्थान गया तीर्थ माना गया है, लेकिन श्री धाम वृंदावन में केसीघाट पर पितरों को जल तर्पण करने का महत्व अपना अलग स्थान रखता है। इससे पूर्व पं. दाऊदयाल शर्मा ने वैदिक विधि-विधान से विप्रों द्वारा पितृ जल तर्पण का कार्य सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में आचार्य नरेश नारायण शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला, लल्ला पाठक, दम्पति किशोर दीक्षित, बाबूलाल शर्मा, राजेशकृष्ण शर्मा, गोविंद बौहरे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed