{"_id":"6522ad7dd8a5bf5b07033316","slug":"pistol-and-jewelery-stolen-from-advocates-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5624-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चोरी
Sun, 08 Oct 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चोरी
घर लौटने के बाद गृहस्वामी को हुई जानकारी, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी अधिवक्ता के मकान के ताले तोड़ कर चोर एक लाइसेंसी पिस्टल और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। शनिवार को जब वह घर लौटै तो ताले टूटे देख होश उड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
मोहल्ला दरीबा निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार सागर की पत्नी 3 अक्तूबर को बच्चों के साथ बाहर गईं थीं। 5 अक्तूबर को अधिवक्ता भी किसी कार्य के लिए दिल्ली चले गए थे। शनिवार को जब वह घर वापस लौटे तो देखा कि मुख्य द्वारा पर लगा ताला गायब था। अंदर जाने पर देखा कि जंगला बाहर निकला पड़ा था। कमरे सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्टल और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। घर में चोरी की वारदात की खबर लगते ही मोहल्ला के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।