{"_id":"6a7103be7b3917abaa06aa1f","slug":"pipeline-bursts-in-sikandra-water-shortage-expected-today-agra-news-c-25-1-agr1070-1124876-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिकंदरा में फटी पाइपलाइन, आज रहेगा जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिकंदरा में फटी पाइपलाइन, आज रहेगा जल संकट
विज्ञापन
खुदाई में तोड़ी गई पानी की लाइन की मरम्मत करते जलकल कर्मचारी
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में यथार्थ हॉस्पिटल के सामने पानी की 16 इंच की पाइपलाइन खुदाई के दौरान फट गई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम भूमिगत केबल डालने के लिए यह खुदाई करा रहा था। अब मंगलवार सुबह सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, कैलाशपुरी, मदिया कटरा, बजरंग नगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि सिकंदरा के पास हाईवे किनारे ड्रिलिंग के दौरान 16 इंच व्यास की पाइपलाइन फट गई। इसकी मरम्मत कराई जा रही है, इस वजह से सिकंदरा वाटरवर्क्स से पोषित कई इलाकों में सुबह पानी का संकट रह सकता है। यदि रात में ही लाइन ठीक हो गई तो जलाशय और ओवरहेड टैंक भर दिए जाएंगे।
सिकंदरा वाटरवर्क्स से सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, हलवाई की बगीची, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, पत्थर घोड़ा, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, बजरंग नगर, केके नगर, नीरव निकुंज, ककरैठा, लाॅयर्स कॉलोनी, सूर्य नगर, संजय प्लेस, खंदारी, मऊ और दयालबाग के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। हालांकि देर रात तक मरम्मत का काम जारी रहा, सुबह तक काम पूरा होने के आसार हैं। शाम को ही जलापूर्ति होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे करीब दो लाख लोग पानी का संकट झेलने को विवश होंगे।
विज्ञापन
- खुदाई पर रोक, फिर भी रोड कटिंग जारी
- मानसून में बिना अनुमति खुदाई पर रोक है। इसके बावजूद सड़कों की खुदाई से पानी और गैस की लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। बीते सप्ताह न्यू आगरा थाने के सामने गैस लाइन के लिए खुदाई में पानी की लाइन टूट गई थी। हलवाई की बगीची में भी पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई। अब हाईवे पर 16 इंच व्यास की लाइन फटने से दो लाख लोग परेशान हो रहे हैं।