फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pink buses to ply on MG Road from today, big relief for women commuters

Agra News: एमजी रोड पर आज से चलेंगी पिंक बसें, महिला यात्रियों को बड़ी राहत

Fri, 19 Sep 2025 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pink buses to ply on MG Road from today, big relief for women commuters
आगरा। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज (एएमसीटीएस) लिमिटेड शुक्रवार से एमजी रोड पर पिंक ई-बस सेवा शुरू करेगा। ई-रिक्शा व ऑटो संचालन पर प्रतिबंध के बाद एमजी रोड पर महिला यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। शुरू में पांच बसों का संचालन होगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


मेट्रो के काम की वजह से एमजी रोड पर पिछले कुछ समय से जाम की समस्या बढ़ गई थी। इसी को देखते हुए हाल ही में एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि, इस फैसले के बाद से लोगों को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए पहले इस रूट पर चलने वाली ई-बसों की संख्या 36 से बढ़ाकर 65 की गई।
विज्ञापन


अब महिलाओं के लिए अलग से पांच बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बसों में भीड़ के कारण महिलाओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शुरू में पांच बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों में सिर्फ महिलाएं ही चलेंगी। अवंतीबाई चौराहे (प्रतापपुरा) तक हर आधे घंटे में महिलाओं को यह सुविधा सुबह सात बजे से रात दस बजे तक उपलब्ध होगी। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में ई-बसों का संचालन भगवान टॉकीज से वाया हरी पर्वत, सेंट जोंस, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अवंतीबाई चौराहे से रोहता, आईएसबीटी वाया भगवान टाॅकीज से आगरा कैंट, भगवान टाॅकीज से हरी पर्वत, सेंट जोंस, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अवंतीबाई चौराहे से सदर, रोहता, इटौरा, ककुआ, तेहरा से सैंया तक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed