{"_id":"61bcf1fa1016f113e6165b04","slug":"pinaka-rocket-launcher-model-made-of-agni-5-missile-agra-news-agr518223587","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनाक राकेट लांचर का मडल बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिनाक राकेट लांचर का मडल बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। राजकीय हाईस्कूल, सैमरा में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में कक्षा 09 और 10 के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी लगाई। इसमें विद्यार्थियों ने पिनाक राकेट लॉन्चर, अग्नि-5 मिसाइल, एमआई-17वीएस हेलिकॉप्टर के साथ दांडी मार्च, वोकल फॉर लोकल आदि मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने किया। कक्षा नौ की छात्रा कामना चौहान ने अग्नि-5 मिसाइल मॉडल प्रस्तुत किया। बाकी छात्राओं को बताया कि मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है, इसका निर्र्माण डीआरडीओ ने किया है। कक्षा दस की संगीता ने इसरो की ओर से तैयार किए गए जीएसएलवी एमके-थ्री का मॉडल प्रस्तुत किया। जबकि कक्षा 10 के छात्र रोशन लाल ने डीआरडीओ की ओर से निर्मित पिनाक राकेट लॉन्चर और कक्षा 10 के ही छात्र सचिन ने एमआई-17वीएस हेलिकॉप्टर का मॉडल प्रदर्शित किया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में 10 दिनों से विद्यार्थी मॉडलों को तैयार करने में जुटे थे।
इस मौके पर सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ स्वच्छता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने धन्यवाद किया। संचालन भावना चौहान ने किया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सैमरा के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, शिक्षकों में संजय कुमार, राहुल सारस्वत, राजेश कुमार, सविता गुप्ता, पूजा यादव आदि मौजूद रहे। विद्यार्थियों में मानवी, पायल, अजय, रिमझिम, मनीष, रोशन लाल, गौरव, अभिषेक, शशिकांत, चांदनी, स्नेहा ने सहयोग दिया।