फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pilgrim priests worried about increasing pollution in the water of Hari Ki Pauri Search for this on Googl

Agra News: हरि की पौड़ी के जल में बढ़ते प्रदूषण से तीर्थ पुरोहित चिंतित

Wed, 29 Nov 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim priests worried about increasing pollution in the water of Hari Ki Pauri          Search for this on Googl
सोरोंजी। हरि की पौड़ी किनारे पंचमुखी गणेश मंदिर में बुधवार को गंगा सभा की बैठक वयोवृद्ध संरक्षक लक्ष्मी नारायण उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने हरि की पौड़ी के जल में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। साथ ही मार्ग शीर्ष मेला की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी। गंगा सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने कहा कि तीर्थनगरी का वार्षिक अमृत कुंभ 20 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। 15 दिन तक चलने वाले इस अमृत कुंभ के दौरान हरि की पौड़ी के जल में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। हरि की पौड़ी का जल काफी हद तक प्रदूषित हो चुका है। बैठक में सभी ने एक स्वर से हरि की पौड़ी की सफाई कराकर नए जल आपूर्ति की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष के दौरान तीर्थनगरी में आने वाले संत-महात्माओं और नागा साधुओं के लिए राउटी बनाने, अलाव के लिए लकड़ी, बिजली, पानी, स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने लहरा घाट पर घाट निर्माण व घाट तक जाने के लिए मार्ग निर्माण के लिए योगी सरकार के मंत्रियों से मिलकर कार्य कराने का आश्वासन दिया। व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed