फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Piles of filth everywhere, villages at the mercy of infectious diseases.

Agra News: जगह-जगह गंदगी के ढेर, गांव संक्रामक बीमारियों के हवाले

Fri, 15 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Piles of filth everywhere, villages at the mercy of infectious diseases.
गंजडुंडवारा। विकास खंड क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर वैश्य में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बरसात के मौसम में दिक्कतें और बढ़ गई हैं। गदंगी से दुर्गंध उठ रही है। गंदगी के कारण लोगों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। गांव के लोगों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से समस्या निदान कराए जाने की मांग की है। गांव सिकंदरपुर वैश्य देहात में बड़ी ग्राम पंचायत है। आबादी करीब 5000 है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव पर तैनात सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आता हैं। उसके स्थान पर कोई दूसरा कर्मी आता है, लेकिन वह बिना सफाई कर चला जाता है।
विज्ञापन

गांव में एक प्राथमिक विद्यालय तथा एक उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इन सभी पर गंदगी के ढेर हैं। गांव की गलियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। नालियां चोक होने पर गंदा पानी सड़कों पर बहता है। गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। डीपीआरओ से शिकायत कर समस्या निदान की मांग करने वालों में ग्रामीण प्रेमपाल, राजकुमार, राम सिंह, लज्जाराम, विनोद कुमार, अमरावती आदि ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed