फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   piknic spots will make on eshan river

ईशन के किनारे बनेंगे पिकनिक स्थल

Sun, 02 Feb 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
piknic spots will make on eshan river
02एमएनपी-27-ईशन नदी की सफाई कराते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम बी. राम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ईशन सफाई अभियान में जिला प्रशासन पूरी ताकत से जुटा हुआ है। खुद जिलाधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करके सफाई अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। रविवार को डीएम ने सफाई कार्य का निरीक्षण करके कार्ययोजना स्पष्ट कर दी। प्रशासन की योजना ईशन नदी के किनारों को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने की है।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों के साथ देवी मंदिर के पास वाले पुल पर करीब दो घंटे तक रुककर सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां नदी सकरी हो गई है वहां उसे चौड़ा कराया जाए। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिए कि जहां-जहां सफाई की आवश्यकता है वहां पोकलेन मशीन, जेसीबी से सफाई कराई जाए। उप जिलाधिकारी से कहा कि नदी में नगर पालिका के सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई कराएं। शहरी क्षेत्र में बहने वाले नदी क्षेत्र की निगरानी कराई जाए। गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी बी. राम, एसडीएम सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय, क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे होगा सौंदर्यीकरण
डीएम ने ईशन नदी के सौंदर्यीकरण का ब्लू प्रिंट मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि नदी पर शहरी क्षेत्र में बने पुलों पर पिकनिक स्थल बनेंगे। सभी पुलों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। शीतला देवी मंदिर के पास पुल के दायीं ओर बगीचा विकसित होगा। सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएंगें। नदी में पूरे वर्ष पानी की उपलब्धता के लिए विभिन्न नहरों, रजवाहों से जोड़ा जा रहा है। आगामी चार-पांच दिन में नदी में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास संस्था ने किया श्रमदान
रविवार को सामाजिक संगठन प्रयास के पदाधिकारियों ने नुमाइश पंडाल के पास ईशन नदी में श्रमदान किया। पदाधिकारियों ने नदी के किनारे साफ सफाई की। अध्यक्ष विनय सोती, गिरंद गोस्वामी, योगेश चतुर्वेदी, उमेश पालीवाल, शिवम सोती, शिवम रघुवंशी, बच्चू मियां, राकेश गोस्वामी, नितिन, समर्थ आदि उपस्थित रहे।
वर्जन
ईशन को पुनर्जीवित किया जा रहा
नदी, नाले, झरने, तालाब हमारे प्राकृतिक जल स्रोत हैं और इनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी के तहत ईशन को पुनर्जीवित किया जा रहा है।
-महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed