{"_id":"5dee8f798ebc3e87d97f3817","slug":"pig-ka-hamla-tundla-news-agr419289810","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला सिंघी क्षेत्र में जंगली सुअरों के हमले में तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला सिंघी क्षेत्र में जंगली सुअरों के हमले में तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी में जंगली सूकर का उत्पात बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जंगली सूकरों ने ग्रामीण तीन महिलाओं पर हमला बोलकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन को सूकरों को पकड़ लिया।
नगला सिंघी क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों जंगली सूकरों से खासे परेशान है। एक तरफ जहां वह फसलों को वह बरबाद कर रहे हैं। वहीं उनके दर्जनों की संख्या में क्षेत्र में घूमने एवं हमलावर होने से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार सुबह 10:30 बजे करीब सूकर का एक झुंड गांव टीकरी में घुस गया। महिलाओं ने उन्हें भगाना चाहा तो उन्होंने महिलाओं पर हमला बोल दिया। हमले में गीतादेवी, सुनीतादेवी व मीना घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके तीन सूकरों को पकड़ लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक गोवंश फसल को बरबाद कर रहे थे। उनसे छुटकारा भी नहीं मिल पाया है कि अब जंगली सूकर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब वह उन पर भी हमलावर हो रहे हैं। ग्रामीण यतीश यादव, उदय प्रताप सिंह, रविन्द्र यादव, अरविंद कुमार, महेश कुमार, गुलाब सिंह आदि ने प्रशासन मांग की है कि सूकरों को पकड़कर जंगलों में छुटवाया जाए ताकि फसल के साथ वे भी सुरक्षित हो सके।