फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pickup vehicle collides with bike, one dead

Agra News: पिकअप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle collides with bike, one dead
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में अमरपुर काली नदी पुल के पास मंगलवार की सुबह तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को हिरासत में ले लिया है। सहावर गेट स्थित नगला अस्तल में आर्य नगर निवासी अरुण (20) पुत्र अनिल मंगलवार सुबह 11 बजे मौसेरे भाई सौरभ (18) पुत्र नन्नू सिंह व दोस्त अभय (14) पुत्र हिरदेश निवासी नगला बीच सहावर गेट के साथ बाइक से सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में फार्म जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान अमरपुर काली नदी पुल के पास पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अरुण की मौके पर मौत हो गई। वहीं अभय और सौरभ गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed