{"_id":"61facf233b0046049c6beb3e","slug":"picketing-at-the-gate-of-the-collectorate-for-not-taking-action-in-the-murder-of-the-laborer-mainpuri-news-agr5230501165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के गेट पर धरना पर बैठे गांव सिरसा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट के गेट पर धरना पर बैठे गांव सिरसा के ग्रामीण
विज्ञापन
फोटो:-04
मजदूर की हत्या में कार्रवाई न होने
पर कलक्ट्रेट के गेट पर दिया धरना
-गांव निवासी युवक की हत्या का आरोप, एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के करीब 50 से अधिक ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि गांव निवासी मजदूर की हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंक दिया गया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। एसपी के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
गांव सिरसा निवासी 32 वर्षीय राजवीर कश्यप को कुछ दिन पूर्व गांव पनवाह निवासी सत्तराम तालाब से मछली पकड़ने के काम के लिए साथ ले गए थे। 27 जनवरी को राजवीर का शव तालाब किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया। वहीं परिजन नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को परिजन के साथ करीब 50 से अधिक ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर धरना देकर बैठ गए। उनका कहना था कि जिस तालाब में डूबने से मौत बताई गई है। उसमें इतना पानी नहीं है कि किसी की डूब कर मौत हो सके। आरोप लगाया कि नामजद लोगों द्वारा मजदूर की हत्या की गई है। कुछ ग्रामीण एसपी अशोक कुमार राय से मिले। जिन्हें एसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण वहां से चले गए।