फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pichkari market,Holi Festival,holi tundla,tundla ke huriyare,tundla ki holi,holi ki market

होली आई रे... कार्टूनों के मुखौटों में दिखेंगे हुरियारे बच्चे, परिजन भी नहीं पहचान पाएंगे अपने लाडलों को

Fri, 26 Mar 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
pichkari market,Holi  Festival,holi tundla,tundla ke huriyare,tundla ki holi,holi ki market
टूंडला के बाजारों में सजे कार्टूनों के मुखोटे - फोटो : TUNDLA
टूंडला। कोरोना का नया वेरिएंट दोगुनी ताकत के साथ उभर रहा है, मगर हुरियारे बच्चों पर कोरोना का कोई असर नहीं दिख रहा। रंगों के पर्व को लेकर नगर के बालकों में जोश है। इस बार होली पर बच्चों का रुझान मुखौटों पर है। मोदी, ममता, राहुल, पावर रेंजर्स, मिक्की माउस, स्पाइडरमैन, शक्तिमान, पॉकेमोन, ही-मैन के रूप में वे होली पर पिचकारी लेकर दौड़ेंगे तो आप भी नहीं पहचान पाएंगे।
विज्ञापन

जी हां, इस बार बच्चों के पसंदीदा टीवी सीरियलों के कार्टून नायकों, खलनायकों के अलावा राजनेताओं के मुखौटे बाजार में खासे उपलब्ध हैं। बच्चे इन पर लट्टू हैं, वे इन मुखौटों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। होली से पूर्व ही वे मुखौटे लगाकर घूम रहे हैं। अपना ही नहीं एक-दूसरे का मनोरंजन भी कर रहे हैं। होली की मस्ती में झूमकर ओम बोला, वह तो पावर रेंजर का मुखौटा लगाएगा। कृष्णा ही-मैन की पॉवर लेकर होली मैदान में कूदेगा तो सार्थक शक्तिमान बनकर सभी को रंगों से सरोबार करेगा। इसी बीच मिनी, लक्ष्मी ने भी अपने-अपने पसंदीदा मुखौटे पहनकर होली मनाने की बात कही।
विज्ञापन

सचिन, सुरभि, भानू ने टीवी सीरियल से जुड़े नायक और खलनायकों के मुखौटे स्वयं बनाए हैं। साइना, पिंकी, जूही अपनी नाक व आंखों को रंगों से बचाने के लिए मास्क खरीदकर लाए हैं। इन बच्चों का कहना है कि बड़ा मजा आएगा... इससे कोरोना का बचाव भी होगा और मम्मी-पापा भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। पिचकारी लेकर दोस्तों को रंगेंगे, तो वे यही कहेंगे...अरे पावर रेंजर, रहने दो मुझे छोड़ दो, ना, भई ना स्पाइडर मैन, नहीं-नहीं... शक्तिमान मुझे मत रंगो और डरकर भागेंगे तो बड़ा मजा आएगा। बच्चे तो बच्चे मुखौटे लगे होने पर आप भी अपने लाडलों को नहीं पहचान पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखौटा और टोपी बचाएंगे चेहरे और बाल
टूंडला। होली पर मुखौटे और टोपी प्रचलन में आने की वजह एक यह भी है कि तीखे रंगों का प्रभाव से चेहरा और सिर बचा रहता है। कुछ शौकिया तो कुछ रंगों के बचाव को मुखौटों व हेट का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन देखना है कि वे होली पर इनसे अपने आप को बचा पाएंगे।

ये मेरा पिचकारी वाला हेट देखो...
टूंडला। होली पर रंग-बिरंगे हैट भी युवाओं की पसंद बने हुए हैं। प्लास्टिक-पत्तियों और चटाई व क्रिकेटरों के हैट हुरियारों को पसंद आ रहे हैं। कुछ ऐसे हैट भी हैं, जिनमें लगी पिचकारी कब किस पर रंग छोड़ दे, पता नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed