{"_id":"65a3c19586e48bbdc30889b6","slug":"photo-22two-patients-died-due-to-difficulty-in-breathing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10826-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों की मौत
Sun, 14 Jan 2024 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों की मौत
सात अन्य को गंभीर हालत में कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी के बीच अस्थमा के मरीजों की लगातार मौत हो रही हैं। रविवार को भी अलग-अलग क्षेत्र निवासी अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं सात अन्य को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दो मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिए गए।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी 70 वर्षीय गिरंद सिंह मुंशीजी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। रविवार की सुबह परिजन उन्हें एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के देवी रोड निवासी शांतिस्वरूप (80) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन रविवार को सुबह उन्हें आगरा में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। यहां अस्थमा के सात मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दो मरीजों को हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्थमा के मरीज नियमित सें दवाई
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता का कहना था कि सर्दी में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को चाहिए कि वे सर्दी के मौसम में नियमित दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें अधिक दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।