फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PhD: Applications are not being taken in the subjects in which there are only contract teachers

पीएचडीः जिन विषयों में संविदा शिक्षक ही हैं, उनमें नहीं लिए जा रहे आवेदन

Sun, 06 Mar 2022 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
PhD: Applications are not being taken in the subjects in which there are only contract teachers
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आखिरकार अपने निर्णय में बदलाव कर लिया है। जिन विषयों में संविदा शिक्षक ही तैनात हैं, उनमें पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। वजह संविदा शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाए जाने की अनुमति अभी ली जानी बाकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुछ संविदा शिक्षकों से शोध निर्देशक बनने के लिए आवेदन कराए गए थे। जबकि इनको शोध निर्देशक बनाए जाने के संबंध में विद्या परिषद, कार्य परिषद में अभी मंजूरी नहीं हुई है। दोनों परिषद की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव राजभवन भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद ही संविदा शिक्षक शोध निर्देशक बन सकते हैं। यह प्रक्रिया होने तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने संविदा शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाने की प्रक्रिया रोक दी गई है। इनको शामिल करके 51 विषयों में शोध कार्य कराए जाने की योजना थी। अब विषय कम करके 43 कर दिए गए हैं। इन्हीं में शोध कार्य कराए जाने के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री आदि विषयों को हटा दिया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि संविदा शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाए जाने पर निर्णय होने के बाद आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed