फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharmacy Strike Hits 60 Crore Business, Patients Suffer as Medical Stores Shut Down

UP: फार्मा एसोसिएशन की हड़ताल से 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ चौपट, दवा न मिलने से लोग रहे परेशान

Thu, 21 May 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 09:53 AM IST
सार

आगरा में दवा विक्रेताओं की एक दिन की हड़ताल से करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई को दवा के बिना लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Pharmacy Strike Hits 60 Crore Business, Patients Suffer as Medical Stores Shut Down
मेडिकल स्टोर बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा फार्मा एसोसिएशन की एक दिन की हड़ताल से 60 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। शहर और देहात में थोक और फुटकर मेडिकल स्टोर बंद रहे। यहां से दूसरे जिलों के मेडिकल स्टोर भी दवाएं खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 8,100 दवा विक्रेता हैं। इसमें 5,100 रिटेल और 3,000 थोक दवा विक्रेता हैं। औसतन एक दिन में 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। इसमें दैनिक मरीजों के अलावा दूसरे जिलों के फुटकर विक्रेता भी दवाएं खरीदकर ले जाते हैं। अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि औसतन एक दिन में 60 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। हड़ताल से कारोबार प्रभावित हुआ है। करीब थोक व फुटकर के करीब छह हजार से अधिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जिले में 8,100 दवा विक्रेता हैं। टीम बाजार में सक्रिय रही। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन






 

ये बोले मरीज:
पर्चा लेकर दवा को भटकता रहा

एटा के रहने वाले महेश चंद ने  बताया कि यमुनापार में हड्डी रोग के डॉक्टर को दिखाया, दवा लेेने के लिए ट्रांस यमुना-रामबाग गया, लेकिन मेडिकल स्टोर बंद थे। अगले दिन आने के लिए कहा।

 

बच्चे की नहीं मिली दवा
शाहगंज निवासी नूर मोहम्मद ने कहा कि बच्चे की दवा लेने के लिए आए थे, लेकिन मेडिकल स्टोर बंद मिले। कई जगह देखा, लेकिन हड़ताल के कारण दवा नहीं मिल पाई। लौटना पड़ा। फिरोजाबाद निवासी अनूप कुमार का कहना है कि पिता की दवा नहीं मिल सकी- पिताजी को सांस की बीमारी है। पर्चा लेकर फव्वारा आया, यहां मेडिकल स्टोर बंद थे। लोगों ने बताया कि हड़ताल है, बृहस्पतिवार को आना।



 
विज्ञापन

चक्कर लगाकर गर्मी में हुआ परेशान
मैनपुरी से आए योगेश कर्दम ने बताया कि पेट रोग की परेशानी है। महीने भर की दवा लेकर जाता हूं। बाग फरजाना, फव्वारा गया, लेकिन हड़ताल के कारण दवा नहीं मिल पाई। गर्मी से बुरा हाल हो गया।

 

दो संगठनों का विरोध, खोले मेडिकल स्टोर
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन और आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल का विरोध किया। इसके चलते इनके सदस्यों ने मेडिकल स्टोर संचालित किए। इससे मरीजों को राहत मिली। इसकी जानकारी पर कई मरीज इन स्टोरों पर जाकर दवाएं भी खरीदीं। आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट, संस्थापक श्याम तिवारी, महामंत्री राजीव शर्मा, सतीश पाठक और कपिल बंसल ने बताया कि हमारे 1,400 सदस्य हैं, इन्होंने अपने प्रतिष्ठान खोले, जिन पर भीड़ लगी रही। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा, संस्थापक गिरधारी लाल भग्त्यानी, चेयरमैन संजय चौरसिया, संरक्षक कपूर चंद अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता और चंद्रप्रकाश पाहुजा ने बताया कि मरीजों के हित के लिए हड़ताल का बहिष्कार करते हुए संगठन के सदस्यों ने स्टोर खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed