फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharmacists' agitation continued even on the 12th day

12वें दिन भी फार्मासिस्टों का आंदोलन रहा जारी

Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists' agitation continued even on the 12th day
मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहा आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को जिले के फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। जिला अस्पताल में दो घंटे तक फार्मासिस्टों ने धरना देकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को आंदोलन के 12वें दिन जिले भर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बाधित रहीं। इस दौरान दवा वितरण कार्य बंद रहने से मरीजों को सर्वाधिक दिक्कत हुईं। दवा के लिए अस्पताल पहुंचे लोगों को भी निराश ही लौटना पड़ा। सीएचसी और पीएचसी पर भी इमरजेंसी सेवा छोड़कर सभी सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान फार्मासिस्टों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। जिलामंत्री शिवमंगल सिंह ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार फार्मासिस्टों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह का कहना था कि शनिवार से पूरे दिन सेवाएं बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed