{"_id":"64ffee9cd222dcff330fcb0f","slug":"pharma-company-employee-death-hotel-howard-plaza-dead-body-found-near-swimming-pool-after-6-hours-2023-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमआर की मौत: होटल हावर्ड प्लाजा के रूम नंबर 301 में आखिर क्या हुआ? 6 घंटे बाद स्वीमिंग पुल के पास मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर की मौत: होटल हावर्ड प्लाजा के रूम नंबर 301 में आखिर क्या हुआ? 6 घंटे बाद स्वीमिंग पुल के पास मिली लाश
Tue, 12 Sep 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:22 AM IST
सार
होटल हावर्ड प्लाजा की तीसरी मंजिल से गिरकर फार्मा कंपनी कर्मी की मौत हो गई। वे यहां कंपनी की वार्षिक मीटिंग में आए थे। उनके साथ पत्नी और बच्चे भी थे।
विज्ञापन
एमआर राजकुमार यादव का फाइल फोटो और होटल में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज स्थित होटल हावर्ड प्लाजा की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर रविवार रात को फार्मा कंपनी के एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) राजकुमार यादव (26) की मौत हो गई। वह कंपनी की मीटिंग में परिवार सहित आए थे। रात 11:30 बजे पार्टी के बाद कुछ देर में आने की पत्नी से कहकर कमरे से चले गए थे। सोमवार सुबह 6:30 बजे स्वीमिंग पुल के पास खून से लथपथ शव मिला। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस फार्मा कंपनी में थे एमआर
राजकुमार गनेशपुर, बाराबंकी के रहने वाले थे। वह दो साल से इंडिको रेमेडीज फार्मा कंपनी में काम करते थे। लखनऊ में तैनाती थी। कंपनी ने 10 सितंबर को आगरा में वार्षिक मीटिंग और पार्टी रखी थी। होटल हावर्ड प्लाजा में 18 कमरे बुक किए गए थे। सभी कर्मचारी परिवार सहित आए थे। रविवार को रात तक पार्टी चली।
ये भी पढ़ें - UP: पुश्तैनी मकान तोड़ते वक्त मिला लकड़ी का बक्शा, खोल कर देखा तो मिली ऐसी चीज; डर से कांप गए घरवाले

कमरा नंबर 301 में गए थे
राजकुमार पत्नी प्रतिमा और तीन साल के बच्चे के साथ तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 319 में ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक रात लगभग 11:30 बजे साथी साहिल उन्हें कमरे में छोड़कर गया था। तब वो पत्नी से यह कहकर चले गए कि दोस्तों से मिलकर आता हूं। वह कमरा संख्या 301 में अपने साथी के पास पहुंचे। मगर, यहां रुके नहीं। होटल की स्वीमिंग पुल की तरफ वाली बालकनी की तरफ चले गए।
ये भी पढ़ें - मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक

पत्नी ने फोन किया तब हुई थी बात
पत्नी ने एक घंटे बाद फोन मिलाया तो यही कहा कि वह गपशप करके आ जाऊंगा। इसके बाद वह लौटकर नहीं आए। पत्नी ने फोन मिलाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। वह रात में कई बार काॅल करती रहीं। बाद में सो गईं। सुबह 6:30 बजे स्वीमिंग पूल एरिया में फर्श पर राजकुमार का शव सफाईकर्मी ने पड़ा देखा। होटल कर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने होटल पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए।