फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pfi member

बबाल की साजिश : पीएफआई कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
pfi member
बबाल की साजिश : पीएफआई कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गईं
- ग्रुप के 112 सदस्यों को पुलिस ने दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में बवाल कराने की साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मास्टर माइंड ग्रुप एडमिन का पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) कनेक्शन खंगालना शुरू कर दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। ग्रुप से जुड़े 112 सदस्यों को पुलिस ने नोटिस भी दिया है।
पूर्व भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा की कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर मोहल्ला नबाब गप्पू चौराहा निवासी अजीम ने वर्ल्ड कंप्यूटर के नाम से एक मोबाइल ग्रुप बनाकर शहर में बबाल कराने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में नामजद किए गए मजिद कुरेशी निवासी इस्माइलपुर रोड, शादाब कुरैशी निवासी मनिहारन चौक सहित ग्रुप में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें सीओ सदर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, शहर इंचार्ज, एसओजी की बनाई गई हैं। इनके द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नही आया है। सीओ डीके पंत बोले, शहर में बवाल कराने की साजिश में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई है। इस साजिश में पीएफआई का हाथ तो नहीं है इसकी भी जांच की जा रही है। ग्रुप में शामिल सदस्यों के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

शहर में बवाल कराने की साजिश का पर्दाफाश हो जाने के बाद पुलिस इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। -रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed