फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pf Scam Case Dakshinchal Vidyut Nigam Employees On Strike

पीएफ घोटालाः विद्युत उपकेंद्र पर फॉल्ट हुआ तो 48 घंटे बाद ही होगा ठीक, जानिए क्या है वजह

Mon, 18 Nov 2019 01:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Nov 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Pf Scam Case Dakshinchal Vidyut Nigam Employees On Strike
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
भविष्य निधि का भुगतान करने की गारंटी न मिलने पर प्रदेश के ऊर्जा विभाग के कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम भी इसमें शामिल है। इसके अंतर्गत आने वाले 21 जिलों में सोमवार से 48 घंटे के लिए कामकाज ठप रहेगा। ऐसे में विद्युत उपकेंद्रों पर यदि कोई फॉल्ट हुआ तो बुधवार को ही ठीक हो सकेगा।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 18 और 19 नवंबर को दक्षिणांचलकर्मी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। सिर्फ संविदा कर्मचारी ही ड्यूटी पर रहेंगे। जोकि छोटे फॉल्ट को ठीक करने के लिए तैनात हैं। लेकिन, विद्युत उपकेंद्रों के अधिकांश कार्य अभी भी दक्षिणांचलकर्मियों के पास ही हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों और अधिकारियों के कार्य बहिष्कार से संकट खड़ा हो सकता है। बड़े फॉल्ट तो ठीक होंगे ही नहीं, राजस्व वसूली के काम भी प्रभावित होंगे। इन दो दिनों में न तो बिजली के बिल जमा होंगे और न ही आसान किस्त योजना के तहत उपभोक्ताओं को पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ज्ञात रहे कि पॉवर कार्पोरेशन के भविष्य निधि में पिछले दिनों बड़ा घोटाला हुआ था। इसमें दक्षिणांचल कर्मियों के भी 100 करोड़ रुपये से अधिक फंसे हुए हैं। इसी के विरोध में उनका आंदोलन चल रहा है। दक्षिणांचल कर्मियों की मांग है कि सरकार उनकी भविष्य निधि की गारंटी ले। लेकिन, सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

प्रदेश भर के ऊर्जा विभाग से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी सोमवार और मंगलवार को कार्य बहिष्कार करेंगे। यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को और गति दी जाएगी। -संजय उपाध्याय, मीडिया प्रभारी, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति 
 

बिजली चोरों के खिलाफ रुका अभियान
भविष्य निधि घोटाले के विरोध में दक्षिणांचल कर्मचारी और अधिकारी पांच नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं। 14 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन के बाद 15 और 16 नवंबर को सिर्फ काम हुआ। लंबे समय से कार्य बहिष्कार होने के कारण दक्षिणांचल में लंबित फाइलों का पुलिंदा बढ़ गया है।

राजस्व वसूली का काम पूरी तरह से ठप है। इसके साथ ही बिजली चोरों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसके साथ ही आसान किस्त योजना का अभियान शुरू नहीं हो सका है। यह अभियान 11 नवंबर से शुरू होना था, लेकिन अधिकारियों के कार्य बहिष्कार के चलते उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।

समिति ने जारी किए निर्देश
-कोई भी कैश काउंटर नहीं खुलेगा।
-किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की आईडी किसी भी तरह उपयोग में नहीं लाई जाएगी।
-किसी भी सदस्य का कार्यालय किसी भी स्थिति में नहीं खोला जाएगा।
-किसी भी तरह की प्रशासनिक एवं प्रबंधक की बैठक में सहभागिता नहीं करेंगे।
-सभी सदस्य सुबह दस बजे से मुख्यालय पर विरोध सभा में मौजूद रहेंगे।
-किसी भी प्रकार का कैंप या संयोजन विच्छेदन अभियान नहीं चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed