फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   petrol pump viral video agra: Car crushed an old woman

UP: पेट्रोल पंप पर बुजुर्ग महिला को कार ने कुचला...सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना; दिल दहला देने वाला वीडियो

Thu, 04 Sep 2025 12:57 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:57 AM IST
सार

शोर सुनकर चालक ने कार को रोका। घायल बुजुर्ग को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर जाने के लिए बोल दिया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
petrol pump viral video agra: Car crushed an old woman
बुजुर्ग का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मारुति एस्टेट (जगदीशपुरा) स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह कार की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई। मृतका बेटे के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आई थीं। बेटे के कतार में लगने पर पंप पर बैठ गईं। तभी एक कार पीछे से आ गई। वह उसकी चपेट में आ गईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना सुबह तकरीबन 10 बजे की है। हनुमान नगर, जगदीशपुरा निवासी रोहित ने बताया कि उनका तयेरा भाई ललित और ताई मुन्नी देवी बाइक से रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। घर के पास ही एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप पर रुक गए। ललित बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए कतार में लगा हुआ था। इसी बीच मुन्नी पंप के आगे की तरफ फर्श पर बैठ गईं। उनके पीछे एक कार भी खड़ी थी। अचानक चालक ने कार को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मुन्नी देवी कार की चपेट में आ गईं। कार के आगे के पहिये उनके ऊपर से निकल गए। शोर सुनकर चालक ने कार को रोका। मां को देखकर ललित भी दाैड़ता हुआ आया। वह कार से ही मुन्नी देवी को नजदीक के अस्पताल ले गए, मगर उन्हें हालत गंभीर होने की वजह से ट्राॅमा सेंटर जाने के लिए बोल दिया। वह देहली गेट स्थित अस्पताल आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मगर तब तक कार चालक भाग निकला।

 
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि मुन्नी देवी फर्श पर बैठी हुई थीं। कार भी पंप पर तेल भरवा रही है। अचानक कार चालक तेजी से निकालता है। महिला भी चपेट में आ जाती हैं। बाद में लोगों के शोर मचाने पर कार रुक जाती है।

 
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
मुन्नी देवी के पति की 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनके 5 बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे मजदूरी करते हैं। एक ही मकान में देवर का परिवार भी रहता है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

 

पंप पर कार से हादसा हुआ था। परिजन ने तहरीर दी थी। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -मयंक तिवारी, एसीपी लोहामंडी

ये भी पढ़ें-UP: 'तभी होगी बेटी की शादी...', एक चश्मे ने कर दिया धर्मांतरण गिरोह को बेनकाब, वीडियो देख पुलिस भी रह गई हैरान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed