फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol pump dealer son kidnapping in etah crime news in hindi

एटाः पेट्रोल पंप संचालक के बेटे का दिनदहाड़े अपहरण

Tue, 07 May 2019 07:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 May 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump dealer son kidnapping in etah crime news in hindi
demo
कार सवार लोगों ने दिन दहाड़े पेट्रोल पंप संचालक के बेटे को अगवा कर लिया। कार में डालने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस को सूचना मिली तो आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की सक्रियता देखते हुए आरोपी कार सवार लोग उसे कोतवाली नगर लेकर पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के अरुणा नगर निवासी प्रमोद उपाध्याय की कासगंज रोड पर दो पेट्रोप पंप है। मंगलवार को उनका बेटा अर्पित उपाध्याय कासगंज रोड स्थित एसआर पंप से कार में सवार होकर बदरिया स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। 
विज्ञापन


उसी समय कार सवार और बाइक सवार लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसे कार में डालने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर उसने भागकर खुद का बचाने का प्रयास किया। हालांकि एक मकान का दरवाजा बंद होने के कारण उसे कार सवार लोगों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार सवार उसे घिलौआ और जेल रोड और भगीपुर में ले गए। वहीं अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात और नगर पुलिस कार सवार लोगों की मोबाइल लोकेशन को देखते हुए पीछा किया। पुलिस के पीछा करने को लेकर आरोपी खुद ही अपह्त को कोतवाली नगर लेकर पहुंच गए। 
 
सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि अपहरण का प्रयास करने वालों में अमर वर्मा निवासी भगीपुर एलएलबी का छात्र है। जिसकी कार पर आदेश निवासी आर्यनगर चालक है। सोमवार देर शाम को चालक आदेश कासगंज रोड पर कार में पेट्रोल डलवाने के लिए गया था।

जहां पंप पर मौजूद कर्मचारी ने पेट्रोल की जगह कार में डीजल डाल दिया था। इससे उसकी कार खराब हो गई थी। उसी को लेकर वह पंप पर शिकायत करने के लिए गया था। सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में मामला अपहरण के प्रयास का निकल रहा है। शेष मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed