{"_id":"64e03efa1e49a7b102015f35","slug":"petition-for-asi-survey-of-agra-jama-masjid-hearing-to-be-held-on-25-august-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा की जामा मस्जिद के एएसआई सर्वे के लिए याचिका, 25 अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा की जामा मस्जिद के एएसआई सर्वे के लिए याचिका, 25 अगस्त को होगी सुनवाई
Sat, 19 Aug 2023 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 09:33 AM IST
सार
जामा मस्जिद मामले में एक और पक्षकार सामने आया है। एएसआई से सर्वे कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। अदालत ने प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
जामा मस्जिद
- फोटो : Self
विस्तार
आगरा में देवकीनंदन ठाकुर बनाम शाही जामा मस्जिद मामले में शुक्रवार को एक और पक्षकार सामने आया। अधिवक्ता जुनैद इरशादी ने लघु वाद न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) भारतेंदु प्रकाश गुप्ता की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। वहीं देवकीनंदन के अधिवक्ता ने पुरातत्व विभाग की तकनीकी टीम से सर्वे कराने की बाबत प्रार्थनापत्र दिया है। अदालत ने दोनों प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिवक्ता जुनैद इरशादी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उन्हें भी पक्षकार बनाया जाए। उनके पास मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य हैं। वहीं, उक्त मामले में देवकीनंदन ठाकुर की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विनोद शुक्ला ने पुरातत्व विभाग की तकनीकी टीम से सर्वे कराने की जरूरत बताई, जिससे कि जामा मस्जिद की सीढि़यों के नीचे दबे केशवदेव विग्रह की स्थिति स्पष्ट हो। न्यायालय ने दोनों ही मामलों में सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि नियत की है।
ये भी पढ़ें - स्लीपर कोच में जनरल टिकट पर यात्रा: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मुश्किल में पड़े यात्री, रेलवे ने नहीं सुनी शिकायत
ये भी पढ़ें - स्लीपर कोच में जनरल टिकट पर यात्रा: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मुश्किल में पड़े यात्री, रेलवे ने नहीं सुनी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अगस्त को दायर किया गया था एक और वाद
जामा मस्जिद की सीढ़ियों में भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने के मामले में तीन अगस्त को सिविल जज सीनियर डिवीजन सुधा यादव की अदालत में एक और वाद दायर किया गया था। उक्त वाद भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान द्वारा कौशल किशोर ठाकुर, क्षत्रिय शक्तिपीठ विकास ट्रस्ट, अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह और अनंजय कुमार, सदस्य योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से संयुक्त रूप से दायर किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ और जामा मस्जिद प्रबंधन समिति को प्रतिवादी बनाया है। उक्त मामले में न्यायालय ने मामले में सुनवाई को 11 सितंबर की तिथि नियत की है।ये भी पढ़ें - हाथ में कलावा और माथे पर तिलक: पुलिस ने पकड़े 4 चोर, बागेश्वर धाम से चुराए 19 मोबाइल; ऐसे करते थे चोरी