फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pet Dog Abandonment and Animal Cruelty Case  in agra

वफादारी का सिला: बीमारी में घर से निकाला गया बेजुबान साथी, पालतू कुत्ता अपने ही मालिक की क्रूरता का हुआ शिकार

Mon, 27 Apr 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक बीमार पालतू कुत्ते को इलाज के बजाय सड़क पर छोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। पशु प्रेमियों की शिकायत और धमकी के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने और लापरवाही के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
Pet Dog Abandonment and Animal Cruelty Case  in agra
पालतू कुत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक पालतू कुत्ता अपने ही मालिक की क्रूरता का शिकार हो गया। बीमारी की हालत में इलाज के बजाय उसे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया गया। जब पशु प्रेमी मदद के लिए आगे आए तो मालिक ने उन्हें ही धमकाया। पुलिस तक मामला भी पहुंचा। मगर बेजुबान की तलाश के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। कुत्ते की तलाश करने में भी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
विज्ञापन

मामला थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है। पशु क्रूरता निवारण विशेषज्ञ विनीता अरोरा ने बताया कि 23 अप्रैल को नगर निगम की कर्मचारी ने उन्हें काॅल कर जानकारी दी। बताया कि एक कुत्ता बीमार है। उसके बारे में एक व्यक्ति ने काॅल कर दवा देने के लिए कहा है। एक कार्यकर्ता को संस्था की तरफ भेजा जाए। जब तक संस्था की ओर से मदद भेजी जाती, तब तक पता चला कि कुत्ता पालतू है। इस पर मालिक से कुत्ते का इलाज खुद ही कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उसने मना कर दिया। कहा कि संस्था की तरफ से ही मदद की जाए। इस पर शनिवार को एक कार्यकर्ता को भेजा गया। पता चला कि कुत्ता लापता है। इस बारे में मालिक से पूछा गया। उसने बताया कि लेब्राडोर प्रजाति का कुत्ता था। उसे नुनिहाई क्षेत्र में छोड़ आए हैं। इसके बाद वो कहां गया, किसी को पता नहीं है। इस पर कार्यकर्ता ने उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यकर्ता को धमकाया, निरीक्षक ने नहीं की कार्रवाई
विनीता अरोरा ने बताया कि इस तरह से छोड़े जाने से कुत्ते की जान जा सकती है। मालिक ने उसका टीकाकरण भी नहीं कराया था। इसकी शिकायत थाना एत्माद्दाैला में की। थाने के प्रभारी निरीक्षक अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर एक अन्य इंस्पेक्टर गए लेकिन मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि इंस्पेक्टर उल्टा पशु प्रेमियों पर ही लापरवाही का आरोप लगाने लगे। कार्यकर्ता को भी कुत्ते के मालिक और उसके परिचितों ने धमकाया। अब वो इसकी शिकायत डीसीपी सिटी से करने जाएंगी।

 बेजुबानों से पहले भी हो चुकी है क्रूरता
विनीता अरोरा ने बताया कि बेजुबानों पर क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं है। एत्माद्दाैला क्षेत्र में ही तीन पिल्लों पर गर्म पानी डाल दिया गया था। इससे तीनों मर गए थे। बाद में कैस्पर्स होम की तरफ से एक पिल्ले और उनकी मां को अपने गृह में शरण दी गई। इसके अलावा सिकंदरा, शाहगंज, सदर क्षेत्र में कुत्तों को मारने के मामले सामने आ चुके हैं। कई बार पुलिस कार्रवाई न होने से मामलों की संख्या बढ़ रही है।

जांच कर होगी कार्रवाई
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पालतू कुत्ते के मामले में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस को निर्देशित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed