फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person murdered and hang by tree

हत्या कर पेड़ पर लटकाया युवक का शव

Thu, 21 Apr 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
person murdered and hang by tree
कासगंज के सोरों में हत्या कर पेड़ लटके युवक ऋषिपाल का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरों क्षेत्र के नगला लाले में मंगलवार की रात एक युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। बुग्गी से भूसा घर पर डलवाने के बहाने आरोपी युवक को घर से ले गए थे। मृतक युवक के भाई ने पांच के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हत्या ऋषिपाल (28) निवासी नगला लाले की हुई। उसके भाई श्रीपाल का कहना है कि उसके भाई के घर पर मंगलवार की रात गांव के ही कृपाल, मुनीश, अनिल, रामवती मानपाल पहुंचे। उन्होंने उससे कहा कि वह अपनी बुग्गी गाड़ी से उनके खेत से भूसा उनके घर पर भाड़ा लेकर डाल दे। इसके बाद आरोपियों के साथ उनका भाई ऋषिपाल बुग्गी लेकर चला गया। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। बुधवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक खेत में नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिल गया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। भाई श्रीपाल का आरोप है कि जो लोग उसे बुग्गी से भूसा खेत से घर पर डलवाने के बहाने ले गए थे, उनके द्वारा ही उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed