फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people wrote letter in blood to CM Yogi In Agra demanding extension of metro till Dayalbagh

Agra: लोगों ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र...विनम्र होकर की ये मांग; बोले- बच्चों के भविष्य के लिए यह जरूरी

Mon, 04 Sep 2023 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 11:31 PM IST
सार

आगरा में लोगों ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखकर ये मांग की। कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए यह काम होना जरूरी है। पत्र में मेट्रो के रूट विस्तार की बात कही गई है।

विज्ञापन
people wrote letter in blood to CM Yogi In Agra demanding extension of metro till Dayalbagh
Agra: लोगों ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र...विनम्र होकर की ये मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो ट्रेन के ट्रैक को पोइया घाट तक विस्तार करने की क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखा है। इसमें न्यू आगरा, दयालबाग और पोइया घाट पर स्टेशन बनाने की मांग की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की सुविधा का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन


पत्र लिखने वाले सौरभ चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जाते हैं। ट्रैक विस्तार होने से उन्हें और क्षेत्रीय लोगों को सुविधा मिलेगी। ताजनगरी में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक बनाया जा रहा है। 2024 के शुरुआत में करीब आधा दर्जन स्टेशनों को बीच इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रायल भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश पर टिकी भूमिगत मेट्रो ट्रेन की नींव

यहां पर आपको बताते चलें कि एमजी रोड से मेट्रो ट्रेन को भूमिगत मार्ग से गुजारने के लिए व्यापारियों ने पहले ही मांग की थी। इस पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि ये प्रस्ताव शासन के आदेश पर ही टिका है। इसके बाद ही दूसरे कॉरिडोर को एलिवेटेड ट्रैक के बजाय भूमिगत किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: मायके वालों को बुलाकर लाखों की नकदी और जेवरात ले गई बहू, पूछने पर दिया ऐसा जवाब; ससुर ने सुनाई व्यथा

मेट्रो ट्रेन का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से यमुनापार के कालिंदी विहार तक बनेगा। ये 16 किमी का ट्रैक एलिवेटेड है। इसमें 14 स्टेशन बनेंगे। दूसरे कॉरिडोर के लिए पूर्व का टेंडर निरस्त करते हुए दो चरणों में निर्माण के लिए नए सिरे से होगा। एमजी रोड पर एलिवेटेड ट्रैक का विरोध करते हुए व्यापारियों ने भूमिगत मार्ग से बनाए जाने की मांग की है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: शाम को पिता ने डांटा...सुबह दुनिया छोड़ गया बेटा, इस हाल में मिला शव खिसक गई परिजन के पैरों तले जमीन

इसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री हरदीप पुरी से भी मिल चुके हैं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि शासन चाहे तो भूमिगत मार्ग से ट्रेन को गुजारा जाएगा। इसमें लागत करीब दोगुना बढ़ जाएगी। शासन का आदेश आता है तो नए सिरे से भूमिगत मार्ग के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed