फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people will enter in taj mahal from east gate for taraweeh namaz

ताजमहल के इतिहास में पहली बार होगा ये, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 15 May 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 15 May 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
people will enter in taj mahal from east gate for taraweeh namaz
ताजमहल
रमजान माह में रात में तरावीह के लिए ताजमहल को खोला जाएगा। पहली बार ताजमहल के दक्षिणी गेट की जगह रात में पूर्वी गेट से रोजेदारों को प्रवेश दिया जाएगा। रात 8 से 11 बजे तक ताजमहल की मस्जिद में तरावीह होगी।
विज्ञापन


एएसआई के मुताबिक रमजान का महीना शुरू होने के बाद हर रात को ताजमहल की शाही मस्जिद में तरावीह होगी। पूर्वी गेट से रोजेदारों को प्रवेश दिया जाएगा। रजिस्टर पर हर प्रवेश करने वाले का ब्यौरा दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन


ताजमहल में तरावीह के लिए परंपरागत रूप से दक्षिणी गेट से ही लोग प्रवेश करते रहे हैं, लेकिन तीन महीने पहले दक्षिणी गेट से प्रवेश बंद कर देने के बाद यह पहला मौका होगा, जब पूर्वी गेट से रात में प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

people will enter in taj mahal from east gate for taraweeh namaz
रात में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
चांदनी रात में ताज के दीदार की हसरत पालने वाले सैलानियों को रमजान में मायूस होना होगा। पूर्णिमा पर पांच दिनों के लिए रात में ताज पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। 

केवल तरावीह पढ़ने के लिए तीन घंटे ताज खोला जाएगा। नाइटव्यू का क्रेज इस कदर है कि यह लगातार फुल चल रहा है, लेकिन इस महीने सैलानियों को चांदनी रात में ताज का दीदार नसीब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed