फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People who were hunting Nilgai beat up the young man

Agra News: नीलगाय का शिकार कर रहे लोगों ने युवक को पीटा

Tue, 20 Feb 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
People who were hunting Nilgai beat up the young man
नीलगाय का शिकार कर रहे लोगों ने युवक को पीटा
विज्ञापन

- बंदूक लिए थे आरोपी, पीड़ित ने किशनी थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। गांव सोबनपुर में सोमवार की शाम शिकारी बंदूक लेकर नीलगाय का शिकार कर रहे थे। एक युवक ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

थाना किशनी क्षेत्र के गांव सोबनपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम गांव के कुछ बच्चे खेत पर बकरियां चरा रहे थे। देखा कि तीन चार लोग बंदूक से नीलगाय का शिकार कर रहे हैं। इस बीच राजेश भी वहां पहुंच गया और शिकारियों से कहा वहां से चले जाएं। गोली बच्चों को भी लग सकती है। गांव बखतपुर के रहने वाले नामजद शिकारियों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां लोग एकत्र हो गए। आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घर आकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस को एक वीडियो भी उपलब्ध कराया। थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed