फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People upset due to power cut for two hours

Agra News: दो घंटे बिजली बंद होने से परेशान हुए लोग

Fri, 19 Apr 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut for two hours
मैनपुरी। पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात लाइन में हुए फाॅल्ट से तीन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दो घंटे तक लोग गर्मी में परेशान हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रात में ही फाॅल्ट को तलाश करके सही करने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू करा दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आठ बजे पुरानी मैनपुरी इलाके में ताल दरवाजे के पास विद्युत लाइन में फाॅल्ट हो गया। फाॅल्ट होते ही आंशिक मिश्राना, आंशिक पुरोहिताना, ताल दरवाजा क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। पहले तो लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। जब एक घंटे तक बिजली नहीं आई तो विद्युत उप केंद्र पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही रात में कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश करके सही करने के बाद रात लगभग 10.30 बजे विद्युत आपूर्ति चालू करा दी। बिजली बंद होने से गर्मी में इलाके के लोग दो घंटे से अधिक समय तक गर्मी में परेशान रहे। बिजली आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पुरानी मैनपुरी क्षेत्र के विकास मिश्रा, राकेश वर्मा, सुनील जैन, चंद्रकांत मिश्रा, सुबोध दिवाकर का कहना है कि पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में गर्मी में आए दिन फाॅल्ट होते हैं। फाॅल्ट होने के बाद आमतौर पर दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है। फाॅल्ट रोकने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed