फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People suffering high blood pressure due to scorching heat and humidity in agra

Agra: गर्मी और उमस से बढ़ रहा लोगों का बीपी, सिर दर्द से भी कर रहा परेशान, इन बातों का रखें ख्याल

Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

आगरा में बारिश के बाद गर्मी और उमस फिर से परेशान करने लगी है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीजों का रक्तचाप बढ़ा हुआ मिल रहा है। 

विज्ञापन
People suffering high blood pressure due to scorching heat and humidity in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ताजनगरी में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में डायरिया, टायफायड, पीलिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। मरीजों का रक्तचाप (बीपी) बढ़ा मिला है। मरीज सिर दर्द की परेशानी भी बता रहे हैं। इनमें से हालत खराब होने वाले 15-20 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि विभाग की ओपीडी में रोजाना 480-500 मरीज आ रहे हैं। इनमें बरसात होने के बाद डिहाइड्रेशन, पीलिया, टायफायड, के मरीजों की संख्या में 15-20 फीसदी बढ़ गए। दूषित पानी और भोजन के कारण पीलिया और डायरिया की परेशानी बढ़ी है। पूछने पर 40-50 ऐसे मरीजों ने पसीना बहुता आना, सिर में दर्द रहना, घबराहट होने की परेशानी बताई। रक्तचाप जांचा तो ये 100/160 एमएमएचजी तक मिला। स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए रेाजाना 15-20 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती भी करा रहे हैं। 

विज्ञापन

70 फीसदी बच्चों को उल्टी-दस्त

एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इनमें लगभग 70 बच्चों को उल्टी-दस्त, तेज बुखार, पीलिया, डिहाइड्रेशन की परेशानी मिल रही है। इसमें घनी आबादी वाले क्षेत्र के बच्चे अधिक हैं। एक-दो दिन बरसात होने के बाद बच्चों के खाने-पीने में सफाई न बरतने से ये दिक्कत ज्यादा बढ़ी। इमरजेंसी के बाल रोग विभाग फुल चल रहा है, यहां रोजाना 20 से अधिक बच्चे भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

  • पानी को उबालकर ठंडा कर बच्चों को पिलाएं। 
  • खुले में बिकने वाले फास्ट फूड बच्चों को न खिलाएं।
  • कटे-गले फल न खिलाएं, बच्चों को बासी भोजन न दें।
  • घर से बाहर जाने से पहले पानी पीकर जाएं, धूप से बचें।
  • रक्तचाप के मरीज नियमित रक्तचाप मांपें, अनियंत्रित होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
  • नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, शिकंजी खूब पीएं।
  • तला हुआ भोजन, फास्ट फूड से बचें।
  • शादी समारोह में अतिरिक्त भोजन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed