फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People should let go of false ego and pretenses

Agra News: झूठे अहंकार और आडंबरों को छोड़ें लोग

Tue, 25 Mar 2025 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
People should let go of false ego and pretenses
कासगंज में शारदा पीठ के गुरू शंकराचार्य राज राजेस्वराश्रम से मुलाकात करते भाजपा नेता ज्ञान तिवा
कासगंज। शारदा पीठ के शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा लोगों को झूठे अहंकार, आडंबरों को छोड़ने की आवश्यकता है। वे सोमवार को शंकराचार्य पठान चौक स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान तिवारी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातनियों का यह कहते हुए आह्वान किया कि सनातनी जागाे, सनातन पर किया जा आक्रमण हो रहा है। अब भी नहीं जागे तो भविष्य में तुम्हारे पास अपना कहने के लिए कुछ नहीं बचेगा। शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। सनातनियों को जागने की आवश्यकता है। अपने झूठे अहंकार, आडंबरों को छोड़ने की जरूरत है। अपनी परंपराओं का पालन करें। संत और सती का सम्मान करें। अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं और अपनी संस्कृति, अपने धर्मग्रंथों के बारे में जानकारी दें। उनका कहना था कि जिस सनातन धर्म के पास अवतारों की शृंखला है, चार वेद, छह शास्त्र, 18 पुराण, 108 उपनिषद, 24 संस्कार, श्रीमद्भागवत, महाभारत जैसा ज्ञान का भंडार है वह आज सिमटता जा रहा है। संसार में 57 मुस्लिम देश, 16 ईसाई देश हैं। बाकी बौद्ध देश हैं। सनातनियों का कोई देश नहीं हैं। राजनीतिक दल 21वीं शताब्दी को सनातन की बता रहे हैं, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed