{"_id":"582b4afd4f1c1b55368ff103","slug":"people-queue-outside-banks-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के बाहर किराए के लोगों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के बाहर किराए के लोगों की कतार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
रविवार से तीन गुना ज्यादा रही भीड़, सुबह सात बजे से ही बैंकों के बाहर छोड़ गईं फैक्ट्रियों की बसें,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.70 लाख लोग बैंकों की कतार में लगे
735 करोड़ रुपये शाखाओं में जमा कराए
639 एटीएम सुबह थे पूरी तरह खाली
42 में दोपहर दो बजे के बाद भरा कैश
6 बजे तक फिर से खाली हो गए एटीएम
एटीएम और बैंक शाखाओं के शटर का ताला नहीं खुला लेकिन सुबह सात बजे से लोग कतार में लग चुके थे। एक दिन की छुट्टी के बाद बैंकों के बाहर मंगलवार को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार के मुकाबले तीन गुना ज्यादा लोग कतारों में थे। 500 रुपये का नोट शाखाओं को न मिलने के बाद 100 रुपये के नोट की किल्लत होने लगी है। चेस्ट से कई बार कैश मंगवाने के बाद भी बैंकों में नोट दोपहर में ही खत्म हो रहे हैं। हालांकि नोट बदलवाने के लिए अंगुली पर स्याही लगाने के आदेश के बाद कतार की लंबाई कुछ कम हो सकती है।
जिले भर के एटीएम दोपहर तक खाली रहे। 639 एटीएम में से महज 42 में ही दोपहर को कैश लोड हो सका। कई एटीएम ऐसे भी हैं, जो 6 दिन से खुले ही नहीं है। चेस्ट में दो हजार रुपये का नोट तो है, लेकिन अब 100 रुपये की गड्डियों की कमी हो रही है। लीड बैंक मैनेजर पंकज सक्सेना के मुताबिक रिजर्व बैंक को जल्द नए नोट भेजने के लिए मांग भेजी गई है।
काली स्याही से रुकेगा काला धन
तिजोरियों में पड़े काले धन को अपने मजदूरों के एकाउंट और उनसे एक्सचेंज कराकर सफेद कर रहे फैक्ट्री संचालकों को सरकार ने जोर का झटका दिया है। नोट एक्सचेंज करने वालों की अंगुली में मतदान वाली स्याही लगाई जाएगी। इस कदम के बाद बैंकों में 70 फीसदी तक कतार कम होने की उम्मीद है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष एमएम राय के मुताबिक, नोट एक्सचेंज करने के लिए जो किराए के लोग अलग-अलग पहचान पत्र लेकर बार-बार बैंकों में आ रहे थे, उन पर अंकुश लगेगा। वास्तविक ग्राहक ही बैंक में आएं तो यह मारामारी नहीं मचेगी। 500 रुपये का नोट जल्द ही आने वाला है। उसके बाद कतार कुछ कम होगी।
विज्ञापन
यूको बैंक में आईडी का दुरुपयोग
यूको बैंक, दिल्ली गेट में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज की प्रवक्ता प्रतिभा मैसी और डा. शोभा जॉन दोपहर में अपने पहचान पत्र लेकर पहुंचीं। नोट एक्सचेंज कराने के लिए उन्होंने अपने पहचान पत्रों के साथ आवेदन दिया लेकिन बैंक कर्मचारी ने कहा कि थोड़ी देर पहले ही इस आईडी से नोट बदलवाए जा चुके हैं। प्रतिभा मैसी और डा. शोभा जॉन के मुताबिक, ओरिजिनल आईडी देखने के बाद ही फोटो कापी मान्य है लेकिन किसी ने दुरुपयोग भी किया तो ब्रांच मैनेजर या बैंक कर्मी ने आईडी चेक क्यों नहीं की। वह इस मामले में बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगी।
‘नोट बदलने के लिए शहर के बड़े मैदानों पर कैंप लगाए जाएं, जहां पहचान पत्र और अंगुली पर अमिट स्याही लगाकर नोट बदलने का काम किया जाए, इससे बैंकों पर बोझ कम होगा और दिहाड़ी पर लाइन में लगने वालों की तादात में भी कमी आएगी।’
प्रमोद चौहान
पूर्व अध्यक्ष, सीए इंस्टीट्यूट
‘अपने एकाउंट में किसी का भी कैश जमा न करें। जनधन खाता हो या कोई अन्य, सभी पर आयकर विभाग की सख्त मानिटरिंग चल रही है। संकट को दूर करने के लिए बैंकों को एटीएम में कैश की उपलब्धता ज्यादा करनी चाहिए।’
दीपक माहेश्वरी
आयकर सलाहकार एवं प्रबंधन विशेषज्ञ