{"_id":"5b1e4be94f1c1b53268b560a","slug":"people-protest-after-man-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने रोड जामकर किया बवाल, पुलिसकर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने रोड जामकर किया बवाल, पुलिसकर्मियों को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 11 Jun 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में भदरौली कस्बे के पास रविवार की दोपहर बोलेरो ने बाइक और एक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस वाहन को भी तोड़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों को भी पीटा गया। वहीं मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पिनाहट के गोपीपुरी निवासी अशोक (26) दोपहर को बाइक से भदरौली बाजार जा रहा था। वहीं खेम सिंह (45) निवासी भदरौली ईंट भट्टे घर लौट रहा था। पिनाहट मोड़ पर बोलेरो ने साइकिल और बाइक सवार दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे बाइक सवार अशोक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार खेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल साइकिल सवार घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
उधर, हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आगरा-बाह मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पिनाहट के दरोगा नवीन तोमर, सोनू शर्मा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो ग्रामीण भिड़ गए।
हाथापाई की गई। लोगों ने पुलिस वालों को दौड़ा लिया। वहीं जाम पुलिस के साथ मारपीट की सूचना पर एसडीएम बाह अरुण कुमार व क्षेत्राधिकारी पिनाहट मोहसिन खान भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद एसडीएम ने मुआवजा दिलाने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इससे चार घंटे तक लगा रहा जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।