फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people pledged to conserve water under amar ujala campaign in agra

अमर उजाला की मुहिम से जुड़े लोग, बूंद बूंद पानी बचाने का लिया संकल्प

Thu, 29 Aug 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
people pledged to conserve water under amar ujala campaign in agra
ट्री आफ लाइफ कार्यक्रम में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
पानी की एक एक बूंद कीमती है। इसे बचाने के लिए शहर के पर्यावरण, जल संरक्षण, सामाजिक संगठन और स्कूली बच्चे जब एक साथ अमर उजाला के ट्री आफ लाइफ कार्यक्रम में आयोजित संवाद में जुटे तो अपने अपने तरीकों से पानी की बूंद बूंद बचाने का संकल्प लेकर ही लौटे। 
विज्ञापन


विश्व जल सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में तय हुआ कि घर हो या दफ्तर, सड़क हो या बाजार, जहां भी पानी की फिजूलखर्ची करते लोग दिखेंगे, उन्हें जागरूक करेंगे और जल संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। सबसे पहले खुद पानी बचाने में जुटेंगे। उनके इस संकल्प पर सभी को तुलसी का पौधा भेंट किया गया।
विज्ञापन


इस तरह बचाएंगे पानी
- मग में पानी लेकर ब्रश करेंगे, नल से नहीं
- बाल्टी में पानी लेकर नहाएंगे, शॉवर से नहीं
- घर की छत का पानी हार्वेस्टिंग कर बचाएंगे
- वाटरवर्क्स से पानी लेंगे, सबमर्सिबल से नहीं
- पोखर, तालाबों को गहरा कराकर बचाएंगे पानी
- सप्ताह में एक बार साबुन लगाकर नहाएंगे
 

भवनों में लगवा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

डीएफओ मनीष मित्तल ने कहा कि वन विभाग की सभी चौकियों, इमारतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगवा रहे हैं। पौधरोपण में 3×3 फुट की जगह कम दूरी रखने का प्रस्ताव है। वनभूमि में ककरैठा जैसे आर्द्र क्षेत्रों के लिए लगातार काम हो रहा है। 

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने कहा कि अपने घर और सोसायटी में वॉश बेसिन का पानी पाइप से जुड़वा कर फ्लश करने में उपयोग कर रहे हैं। जो लोग बारिश का पानी बचा रहे हैं, वो सीधे बोरिंग में पानी न डालें, बल्कि फिल्टर करके पिट के जरिए बचाएं। 

99 लाख लीटर पानी जमीन के अंदर

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर निगम की 6 इमारतों से 99 लाख लीटर पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जमीन में डाला जा रहा है। 11 पार्कों में 95 लाख लीटर पानी हार्वेस्टिंग के जरिए सहेजा जाएगा। 

11 तालाबों की सफाई और पानी सहेजने की क्षमता बढ़ाने से 17 करोड़ लीटर पानी बचेगा, वहीं टेढ़ी बगिया, ताजगंज, लंगड़े की चौकी में 7 टैंक के जरिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बचाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। हर 6 घरों के  बारिश के पानी को भूगर्भ में डालने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed