फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of Agra are drinking coconut water worth Rs 5 lakh every day

आगरा के लोग रोज पी रहे 5 लाख रुपये का नारियल पानी

Wed, 22 Sep 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
People of Agra are drinking coconut water worth Rs 5 lakh every day
नारियल पानी बेचता ठेले वाला। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद डेंगू-वायरल के दौर में अब ताजनगरी में नारियल पानी पीने वाले बढ़ गए हैं। हर दिन 5 लाख रुपये का नारियल पानी खरीदा जा रहा है। शिल्पग्राम, ताजगंज, सिकंदरा, पालीवाल पार्क, दयालबाग सहित 40 से अधिक इलाकों में करीब 250 से अधिक नारियल पानी के विक्रेता हैं। थोक में 25 से 30 रुपये वाला नारियल खुदरा में 50 से 70 रुपये के बीच बिक रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के कहर के बीच नारियल पानी की मांग दोगुनी हो गई है। चिकित्सक अपने मरीजों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। रोज चेन्नई और मैसूर से तीन से चार ट्रक नारियल पानी लेकर आगरा आ रहे हैं। इनकी मांग इतनी है कि सुबह सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में ट्रक पहुंचते ही एक घंटे में विक्रेता नारियल पानी खरीद कर ले जाते हैं। सुबह 6 बजे के बाद मंडी में नारियल पानी मिल ही नहीं पा रहा।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. राजेंद्र सचदेवा का कहना है कि नारियल पानी संपूर्ण पेय है। इसमें लो फैट और कैलोरी होती हैं जिससे प्यास के साथ-साथ भूख भी मिटती है। यह इम्यून सिस्टन को मजबूत बनाता है, जो वायरल बुखार, डेंगू और कोरोना से लड़ने में सहायक होता है। यह शरीर के विषैले तत्वों को शरीर के बाहर निकालता है। नारियल पानी शरीर को अंदरूनी तौर से मजबूत बनाता है साथ ही त्वचा और बालों की सुंदरता को भी बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में मिनरल्स, विटामिंस, सोडियम, कैल्सियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि होते हैं, जो इसे स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ बनाते हैं। - डॉ. राजेंद्र सचदेवा, फिजीशियन

कोरोना के कारण नारियल पानी के दाम बढ़े व साथ ही मांग भी बढ़ गई है। पहले यहां प्रतिदिन सिर्फ 40-50 नारियल की बिक्री होती थी जो अब बढ़ कर 80-90 हो गई है। - दीपक, नारियल पानी विक्रेता
इसकी बढ़ती डिमांड के चलते कई नए लोगों ने इसे बेचने का काम शुरू कर दिया, जिसमें उनकी अच्छी कमाई हो रही है। - महबूब, नारियल पानी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed