{"_id":"5fb90f6a99153e2b955d6ce7","slug":"people-not-wearing-masks-and-ignoring-social-distancing-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बाजारों में टूट रहे नियम, सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी न पड़ जाए भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: बाजारों में टूट रहे नियम, सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी न पड़ जाए भारी
Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-महाराष्ट्र के साथ ही प्रमुख महानगरों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसके बावजूद मैनपुरी जिले में लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। सामाजिक दूरी और मास्क की लगातार लोग अनदेखी कर रहे हैं। यह अनदेखी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई। भीड़ में बड़ी संख्या में लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। बाजार में जाम के हालत थे। बजाजा बाजार में लोगों को सामाजिक दूरी को तार-तार करते हुए देखा गया। यहां तक कि दुकानों पर बैठे लोग भी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे थे। दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
बीस दिन में मिल चुके हैं 239 कोरोना संक्रमित
जिले में नवंबर माह में कोविड-19 के मरीज तेजी के साथ बढ़े हैं। पिछले 20 दिन में जिले में 239 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अक्तूबर महीने के शुरुआत बीस दिन में 179 कोरोना संक्रमित मिले थे। कुल मिलाकर नवंबर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। जिलाधिकारी ने भी निर्देश जारी किए हैं कि महानगरों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच कराई जाए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
सीएमएस डॉ. आरके सागर ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वे हर हाल में मास्क लगाएं। दो गज की दूरी बनाए रखें। लापरवाही खुद के जीवन के साथ ही आपके परिवार का भी जीवन खतरे में डाल सकती है।
सीएमएस डॉ. आरके सागर ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वे हर हाल में मास्क लगाएं। दो गज की दूरी बनाए रखें। लापरवाही खुद के जीवन के साथ ही आपके परिवार का भी जीवन खतरे में डाल सकती है।