फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People Ill After Eating Kattu Atta Admitted In Hospital Of mathura

UP News: मथुरा में कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Aug 2024 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

मथुरा के फरह स्थित सीएचसी में सोमवार देर रात पेट दर्द, उल्टी चक्कर और कपकपी से परेशान लोग पहुंचे। ये सभी जन्माष्टमी पर व्रत थे और व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ियां खाईं थीं।  
 

विज्ञापन
People Ill After Eating Kattu Atta Admitted In Hospital Of mathura
कट्टू का आटा खाने के बाद अस्पताल में भर्ती बीमार लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र के छह से अधिक गांव के 50 से ज्यादा लोग सोमवार देर रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि इन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुट्टू के आटे से निर्मित पकौड़ी खाईं थीं। बीमार हुए लोगों को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने इन्हें  सीएचसी, फरह में भर्ती कराया। 
विज्ञापन





 

वहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल, कुछ को फरह के तीन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों में फरह, परखम, मकदूम व अन्य गांव के लोग शामिल हैं। बड़ी संख्या में मरीजों को देखते हुए थाना इंस्पेक्टर कमलेश सिंह अपनी टीम के साथ सीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। देर रात सूचना मिलते ही डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट किया। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों ने कुट्टू का आटा कहां से खरीदा इसकी जांच व मिलावटखोरों पर कार्रवाई के आदेश जिला अभिहित अधिकारी को दिए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीमारों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed