फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people gets 10 times more notes from ATM in Mathura

मथुरा में एटीएम से निकले 10 गुना अधिक नोट, दो हजार की जगह निकले 20 हजार

Sun, 08 Sep 2019 11:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
people gets 10 times more notes from ATM in Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मथुरा में तकनीकी गड़बड़ी के चलते घंटाघर पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम धारकों के लिए पिछले पांच दिन किसी दीवाली से कम नहीं रहे। एटीएम से दो हजार की जगह बीस हजार निकले। जबकि लोगों के खाते से सिर्फ अंकित की गई धनराशि ही कटी पाई गई है। इस तरह लगभग दस लाख सात हजार रुपये एटीएम से निकलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन


एटीएम में कैश डालने वाली सीएमएस कंपनी के कर्मचारी तीन सितंबर को 18 लाख रुपये केश डालकर गए थे। उसके बाद तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम से दो हजार की जगह 20 हजार रुपये निकलने लगे। एटीएम पर कोई गार्ड न होने से इसका पता नहीं लग सका। इसकी जानकारी शनिवार को उस समय हुई जब एक एटीएम धारक ने बताया कि 20 हजार रुपये निकालने गए थे लेकिन एटीएम से 50 हजार रुपये निकले थे। जबकि उनके खाते से महज 20 हजार रुपये ही कटे। 
विज्ञापन


एटीएम धारक रुपये वापस करने बैंक गया तब इसकी जानकारी हुई। बैंक अधिकारियों ने आनन-फानन में एटीएम को बंद कर इसकी जानकारी कैश डालने वाली कंपनी के अधिकारियों को दी। वही, अधिक पैसों से एटीएम धारकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कैश कंपनी के वरिष्ठ मैनेजर आंकार सिंह, ब्रांच मैनेजर नवनीत कुमार शनिवार की शाम को थाने पहुंचे जहां उन्होंने 10 लाख सात हजार रुपये अधिक निकाले जाने की तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि एटीएम कोड से सारे कार्ड धारक चिन्हित कर लिए जाएंगे और रिकवरी कराई जाएगी। कुछ चिन्हित खाताधारकों के पास बैंक के फोन पहुंचे तो वे दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed