फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people fired for water in agra

पानी न मिलने से चढ़ा पब्लिक का पारा

Sat, 11 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 11 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
people fired for water in agra
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 शहर में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद जलापूर्ति ढर्रे पर नहीं आ पा रही। पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे यमुनापार के सुलहकुल नगर और अमरदास की बगीची निवासी महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने एनएच-2 पर वाहनों की रफ्तार थाम दी। लगभग आधा घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे महिलाओं ने फीरोजाबाद रोड जाम कर दी। महिलाओं का कहना था कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। बीच में कभी-कभी पानी आ जाता था। मगर, पिछले चार दिन से जल संस्थान के नलों से एक बूंद भी पानी नहीं आया। इससे क्षेत्रीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साई महिलाओं ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जल संस्थान के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाओं ने जाम खोला। इसकी वजह से हाईवे पर लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed