फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People demonstrated when the road was not built

सड़क न बनने पर लोगाें ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated when the road was not built
सड़क न बनने पर लोगाें ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

टूंडला। आजादी के बाद से आज तक सड़क निर्माण न होने पर लाइनपार क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शासन, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लाइनपार क्षेत्र के ग्रामीण बृहस्पतिवार को टूंडला रेलवे स्टेशन के लाइनपार नगला रति से नगला शीतल, अनवारा होते हुए यमुना तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा को लेकर लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे की इस कच्ची सड़क को कस्तूरी विहारीदेवी रोड के नाम से जाना जाता है। इससे लाइनपार क्षेत्र के नगला रति, नगला लल्लू, नगला छैकुर, नगला रामबक्स, नगला शीतल, अनवारा, नगला कैंशो आदि गांव जुड़ते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 25 साल पहले रेल प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर खड़ंजा बिछवा दिया था जो आज गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

आपात स्थिति में यहां से एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी भी नहीं निकल पाती। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरके सिंह बघेल, भानू प्रताप सिंह, पातीराम, विजय सिंह, मिठठन लाल, संदीप सिंह, सौरभ सिंह, टीटी सिंह, महेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed