फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People caught the miscreants who came to rob the jewelers shop in narakhi firozabad

Firozabad: ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर बदमाशों ने दिखाया तमंचा, लूट से पहले लोगों ने दबोचा, फिर कर दिया ये हाल

Sun, 04 Sep 2022 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 02:36 PM IST
सार

थाना नारखी क्षेत्र में एटा टूंडला रोड पर कस्बा नगला बीच में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट के उद्देश्य से आए दो बदमाश तमंचा सहित पड़ोसी दुकानदारों ने पकड़ लिए। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
People caught the miscreants who came to rob the jewelers shop in narakhi firozabad
लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में ज्वेलर्स के यहां लूट करने आए बदमाशों को अंदाजा भी नहीं था कि वे इतना बुरी तरह फंस जाएंगे। बदमाशों ने जैसे की सराफा व्यापारी को तमंचा दिखाया, तो पड़ोसी दुकानदार ने देख लिया। इसके बाद ज्वेलर्स की दुकान के बाहर पड़ोसी दुकानदारों की भीड़ जुट गई। ये देख बदमाशों के पसीने छूट गए। भागने का प्रयास तो किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तमंचा भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


कस्बा नगला बीच में कन्हैया ज्वेलर्स की दुकान है। इस दुकान पर कन्हैया के दोनों बेटे गोविंद तथा विष्णु बैठते हैं। रोज की तरह वे दोनों सुबह दुकान पर काम कर रहे थे। करीब 12:00 बजे चार बदमाश मोटरसाइकिल से आए। दो बदमाश मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाए हुए थे, वहीं दो दुकान के अंदर आ गए। इतनी देर में पड़ोस के दुकानदार ने तमंचा दिखाते हुए एक बदमाश को देख लिया।
विज्ञापन


उसकी सूचना पर अन्य दुकानदार भी मौके पर एकत्रित हो गए। दुकानदारों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो मोटर साइकिल सवार बदमाश तो मौके से भाग निकले, लेकिन दुकान के अंदर घुसने वाले दोनों बदमाश फंस गए। लोगों ने उन्हें पकड़कर जमकर मार लगाई। इसके बाद उनके रस्सी से हाथ-पैर भी बांध दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed