Etah: लड़की के कपड़े पहन भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव को मारने आया बदमाश, पदाधिकारी के भाई पर की फायरिंग
एटा में बाइक सवार बदमाशों ने भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव के भाई पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बचे। इस दौरान उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला है कि हमलावर भाकियू नेता को मारने आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अवागढ़ कस्बा के मोहल्ला रायान निवासी भारतीय किसान यूनियन (किसान) का राष्ट्रीय महासचिव समझकर बदमाशों ने उनके चचेरे भाई पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बच गए। दो बाइकों पर चार बदमाश आए थे। जिनमें से एक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। वह लड़की के कपड़े पहने हुए थे। उसके बताने पर तीन और को बाद में पकड़ा गया है। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला रायान निवासी प्रदीप प्रताप सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने ही ताऊ के पुत्र भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रताप सिंह अंशू का घर है। शनिवार को वह घर पर नहीं थे। रात करीब 10 बजे किसी काम से वह उनके घर पर जा रहा था। दरवाजे पर पहुंचा था, उसी समय दो बाइकों पर चार लोग आए। बोले यही अंशू है। एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया।
हमलावर के पास से मिला तमंचा-कारतूस
इसके बाद हमलावर बाइक से धानमिल की ओर भागने लगे। प्रदीप ने अन्य लोगों की मदद से एक बदमाश को बाइक से खींच लिया। जो एटा कोतवाली नगर के मोहल्ला कटरा निवासी वरुण जैन निकला। उसके पास तमंचा और कारतूस मिले। उसने भागे हुए साथियों के नाम कोतवाली नगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी योगेश, अवागढ़ के मोहल्ला रायान निवासी गोविंदा व निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव अहरमई निवासी जीतू यादव बताया।
फायरिंग की सूचना पर जलेसर सीओ इरफान नासिर खान सहित जलेसर, सकरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसओजी टीम के अलावा सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। शिवप्रताप सिंह ने बताया कि चचेरे भाई प्रदीप की कदकाठी मुझसे मिलती है, जिसके चलते बदमाशों को धोखा हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी किसी से रंजिश नहीं है, बदमाश मेरी हत्या क्यों करना चाहते थे ?
भाकियू नेता ने पुलिस को दिया धन्यवाद
भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय महासचिव ने फेसबुक पर एक पोस्ट की। जिसमें लिखा है कि हमलावर मुझे मारने आए थे, मै मंसूरी में था। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक शूटर लड़कियों के कपड़े पहने हुए था। उसका नाम गोविंदा है। बताया जा रहा है कि गोविंदा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह अवागढ़ थाने के टॉप टेन अपराधियों की श्रेणी में है।
सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। तीन आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया गया है। इनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।