फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people caught black marking of oats seeds in private warehouse mathura

खुलेआम कालाबाजारी: किसानों के लिए आया जई का सरकारी बीज, प्राइवेट गोदाम में उतारा

Fri, 01 Nov 2019 03:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
people caught black marking of oats seeds in private warehouse mathura
ट्रक से बीज की बोरियां उतारते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त चारा उत्पादन कार्यक्रम के तहत मथुरा आए सरकारी जई के बीज को पशुपालन विभाग ने प्राइवेट गोदाम के हवाले कर दिया। आर्य समाज रोड स्थित प्राइवेट बीज भंडार पर सरकारी बीज के बोरे उतरते देख लोगों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले अधिकारी पहुंचते जई के बीज के बोरों को फिर ट्रक में रखते हुए प्राइवेट गोदाम से हटा दिया गया। उधर, हंगामा कर रहे लोगों में दो को पुलिस कोतवाली ले गई। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार व जिला कृषि अधिकारी रामतेज यादव को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


किसानों को मिलना है यह बीज

प्रदेश सरकार द्वारा हरा चारे का उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त चारा उत्पादन कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना में किसानों को 10 किलो निशुल्क जई का बीज दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए पशुपालन विभाग को हस्तिनापुर फार्म से 20-20 किलो के जई के 380 बोरा मथुरा भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बीज भंडार के आर्यसमाज रोड स्थित गोदाम पर उतरवा दिया। जई बीज के बोरों पर किसानों को निशुल्क बांटे जाने की सूचना छपी देख राहगीरों ने हंगामा किया। 

इसकी जानकारी लगते ही मौके पर पशुपालन विभाग के अफसर पहुंच गए। हंगामा बढ़ते देख पशुपालन विभाग के अफसरों ने आनन-फानन में गोदाम से बोरे उठवाकर ट्रक में लोड करा दिया। सरकारी बीज को प्राइवेट बीज भंडार स्वामी के गोदाम पर उतारने को लेकर पशुपालन विभाग के अफसर सवालों के घेरे में रहे।

अतिरिक्त चारा उत्पादन कार्यक्रम में जई का बीज किसानों को निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस बीज को निजी बीज भंडार के गोदाम पर न उतार कर सरकारी गोदाम पर रखा जाना चाहिए था।- डॉ. एसके मलिक, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग 

हस्तिानापुर से जई का बीज आया है। सदर बाजार स्थित पशु चिकित्सालय पर जगह नहीं है। इसे कुछ दिनों के लिए दूसरी जगह रखवाया गया था। शुक्रवार से बीज वितरण का काम शुरू कराया जाएगा।- डॉ. भूदेव सिंह, सीवीओ मथुरा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed