फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are upset due to the cold, the day is passing with the help of bonfire, heater

Agra News: कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, अलाव, हीटर के सहारे बीत रहा दिन

Mon, 02 Jan 2023 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to the cold, the day is passing with the help of bonfire, heater
सहावर। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। पिछले दिनों से कोहरा है और शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ठंडी हवा के झोंके चुभन का अहसास कराते रहे। गलन भरी सर्दी से हर कोई परेशान है। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। लोग दिन भर ठंड से बचाव के लिए प्रयास करते रहे। लोगों का पूरा दिन अलाव, हीटर, रूम हीटर आदि के सहारे बीत रहा है। बाजार भी जल्द ही बंद हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

सिढ़पुरा। कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए गंगासागर सेवा समिति ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। समिति की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए, जिससे जरूरतमंदों, ई-रिक्शा चालक एवं राहगीरों को ठंड से कुछ राहत मिल सके। यह अलाव नगर के विभिन्न चौराहों, बाजारों के मुख्य स्थानों पर, बस अड्डा एवं जहां भीड़ अधिक रहती है उन स्थानों पर जलवाए गए हैं। समिति के सचिव रवीश गुप्ता मिक्की ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए कस्बे में 30 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

कासगंज। मौसम में सुबह के समय ओस की बूंदें गिरीं, जिससे ठंड और बढ़ गई। पारा लुढ़क कर पांच डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे की चादर छाए रहने से वाहन चालकों को दिक्कतें हुई। सड़कें व पार्क वीरान नजर आए। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। जंक्शन पर ट्रेनें बिलंब से पहुंची। वहीं, बसों के संचालन पर भी असर पड़ा। गोमती नगर एक्सप्रेस 54 मिनट बिलंब से जंक्शन पहुंची। दिल्ली जाने वाली पहली बस एक घंटे बिलंब से रवाना हुई। इसके अलावा कई अन्य बसें भी डिपो से आधा घंटा बिलंब से निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलन भरी ठंड से लोग रहे परेशान, नहीं हुए सूर्य के दर्शन
गंजडुंडवारा। सोमवार को पूरे दिन धूप न निकलने से मौसम ठंडा रहा। गलन भरी ठंड से लोग पूरे दिन परेशान रहे। कोहरा और बादलों के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंड से बाजारों में भी सन्नाटा रहा। लोग दिनभर अलाव व हीटर के सहारे ठंड से बचाव करते रहे। वाहनों की रफ्तार भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed