{"_id":"664754e3336e6946f00eb91c","slug":"people-are-getting-worried-due-to-power-cuts-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117571-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान
Fri, 17 May 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 May 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान
लोगों ने प्रदर्शन कर कटौती बंद कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। नगर सहित क्षेत्र में बिजली कटौती थमने का नाम नही ले रही है। रात दिन मनमाने तरीके से बिजली का रोस्टर चल रहा है। रात की कटौती से लोग रात भर चैन की नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे है। परेशान लोगों ने प्रदर्शन करके अनियमित और अघोषित कटौती बंद कराने की मांग की है।
प्रदेश के ऊर्जामंत्री का कहना है कि नगर क्षेत्र में 20 घंटे बिजली मिलेगी। इसके बाद भी नगर में कई दिनों से बिजली कटौती का क्रम थम नहीं रहा है। रात हो या दिन बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। दो से चार घंटे तक बिजली कटौती बनी रहती है। बृहस्पतिवार की रात कटौती के कारण लोग गर्मी में परेशान हुए। लोग पूरी रात चैन की नींद भी नही सो सके। पूरी रात हर 30 मिनट पर बिजली का आना-जाना बना रहा और लोग परेशान होकर मकान के ऊपर नीचे टहलते रहे।
लोगों का कहना है कि कटौती के संबंध में किसी बिजली अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क करो तो फोन ही नहीं उठता है। परेशान लोागें ने यादव नगर चौराहे कर एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करके कटौती रुकवाने की मांग की है। रामऔतार सिंह, अंकित यादव, सुरेंद्र गुप्ता, अनिल मोहंती, पुष्पेंद्र चौहान, सनी यादव, सोनू गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, राघवेंद्र, पीयूष, देवेंद्र, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूटा
कुसमरा। नगर के पोस्ट ऑफिस के निकट लगे विद्युत पोल को दोपहर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गया। आधे कस्बे की आपूर्ति बंद हो गई। शाम को आपूर्ति चालू करा दी गई।
पोस्ट ऑफिस के सामने लगे विद्युत पोल को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। ट्रक की टक्कर से पोल टूट गया और आपूर्ति बंद हो गई। गर्मी के मौसम में आपूर्ति बंद होते ही लोगों ने विभाग को पोल टूटने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने आपूर्ति बंद कराकर दोपहर बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया। देर शाम आपूर्ति चालू करा दी गई। संवाद