फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are facing problems due to continuous power cuts

Agra News: लगातार बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

Sat, 19 Apr 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to continuous power cuts
मैनपुरी। तेज धूप और गर्मी के बीच जिले में लू के थपेड़े जारी हैं। शनिवार को तापमान 38 डिग्री रहा। लोगों का सुबह से ही गर्मी के कारण जीना मुहाल हो गया। दिन में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। इन सबके बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई। शनिवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन

38 डिग्री तापमान के बीच लोग परेशान देखे गए। इधर विद्युत निगम लोगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति देने में असफल होता नजर आ रहा है। शनिवार को शहर में चार और ग्रामीण, कस्बाई क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे की कटौती से लोग परेशान रहे। बिजली अधिकारियों ने लोगों के फोन नहीं उठाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में भीषण गर्मी के बाद रात में मौसम बदल गया था। पूरब की ओर से तेज हवाएं शुरू हुई तो बिजली चली गई। रात में 12:30 बजे के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हुई तो लोग गर्मी के चलते छतों पर निकल आए। तेज हवाओं के चलते छत पर भी लोग नहीं सो सके। लगातार 3 घंटे की कटौती के चलते लोग रात में जागते रहे। शनिवार को दिन में भी बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या रही। ग्रामीण इलाकों में सुबह 7 बजे बिजली चली गई। इसके बाद 7:40 बजे लौटी। सुबह 10 बजे तक पांच बार ट्रिपिंग के साथ कटौती हुई। बिजली कटौती से किसानों के खेतों में खड़ी मक्का, मूंगफली की फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। शहर में दोपहर में डेढ़ घंटे की लगातार कटौती हुई इसके बाद शाम तक ट्रिपिंग के दौरान कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed