फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People angry over irregularities in acquisition of National Highway

Agra News: राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहण में अनियमितता को लेकर लोग आक्रोशित

Sun, 07 Jan 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
People angry over irregularities in acquisition of National Highway
कासगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के मामले को लेकर भू-स्वामियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि आबादी की भूमि को कृषि भूमि के रूप में अधिग्रहित किया जा रहा है जिससे भू-स्वामियों को पूरा मुआवजा नहीं मिल सके। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने अधिसूचना संशोधित करने की शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया। इससे भू-स्वामी बर्बादी के कगार पर आ सकते हैं। पीड़ित 22 भू-स्वामियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर विरोध जताया है। एनएच 530 बी के लिए अधिग्रहण की अधिसूचना कई माह पूर्व जारी हो चुकी है। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही भू-स्वामी गलत भू-उपयोग दर्शाने पर आपत्तियां जता रहे हैं। कई भू-स्वामियों की भूमि अधिसूचना में कृषि की दिखाई गई है, लेकिन इस भूमि पर इमारतें खड़ी हैं। लोग इन इमारतों में रह रहे हैं और कारोबारी गतिविधियां भी भवनों में संचालित हैं। कॉलोनी विकसित है। भू-स्वामियों का कहना है कि उनकी जायज समस्या को प्रशासन निस्तारित नहीं कर रहा है। जो भूमि राजस्व प्रशासन के द्वारा कई वर्ष पूर्व आबादी क्षेत्र के रूप में घोषित की हैं। तहसील में उसके मूल रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। इसके बावजूद प्रशासन सरकारी रिकॉर्ड की अनदेखी कर रहा है। इस मामले में पीड़ित 22 भू-स्वामियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed